राजस्थान में गर्मी ने दिखाया जोर, बाड़मेर में पारा 37 डिग्री के पार

Webdunia
शनिवार, 18 फ़रवरी 2023 (16:50 IST)
जयपुर। राजस्थान में सर्दी की विदाई होते ही गर्मी ने अब अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया है जहां सीमावर्ती बाड़मेर में पारा 37 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। इसी तरह अधिकतम तापमान जोधपुर में 36.5 डिग्री, फलौदी में 36.2 डिग्री, जैसलमेर में 35.5 डिग्री, डूंगरपुर में 35 डिग्री व चुरू में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया है। विभाग के अनुसार, उत्तरी अरब सागर एवं आसपास के गुजरात क्षेत्र के ऊपर एक प्रति चक्रवाती तंत्र विकसित होने से पिछले दिनों में राज्य में तापमान अचानक बढ़ा है।

मौसम केंद्र जयपुर के आंकड़ों के अनुसार, बीते चौबीस घंटे में सबसे अधिक तापमान सीमावर्ती बाड़मेर में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 8.8 डिग्री अधिक है। वहीं बीकानेर में यह 36.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 10.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

इसी तरह अधिकतम तापमान जोधपुर में 36.5 डिग्री, फलौदी में 36.2 डिग्री, जैसलमेर में 35.5 डिग्री, डूंगरपुर में 35 डिग्री व चुरू में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उल्लेखनीय है कि अभी फागुन महीने का कृष्ण पक्ष चल रहा है और इस दौरान आमतौर पर तापमान अचानक एवं इतना अधिक नहीं बढ़ता है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में मौसम अभी शुष्क बना रहेगा। हालांकि 21-22 फरवरी से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tourist Guide के सुराग से ऐसे हुआ Sonam की साजिश का पर्दाफाश

लॉस एंजिल्स धू-धूकर जल रहा, भारत-पाक सीजफायर का दावा करने वाले डोनाल्ड ट्रंप नहीं संभाल पा रहे खुद का देश, क्यों सड़कों पर आगजनी कर रहे हैं लोग

Covid-19 के नए वैरिएंट XFG का कहर, 163 मामले, जानिए कितना खतरनाक, 6000 के पार पहुंची संक्रमितों की संख्या

शादी से खुश था राजा, उदास थी सोनम, रस्‍मों की तस्‍वीरें बता रहीं लव अफेयर का फसाना

क्या राज कुशवाह है सोनम रघुवंशी का ब्वॉयफ्रेंड, क्या है राजा रघुवंशी की हत्या का मोटिव?

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना समिट का करेंगे शुभारंभ

मैं विधवा बनकर तुमसे शादी करुंगी, राजा के मर्डर के बाद ये था सोनम का प्लान

अमेरिका में भारतीय छात्र से अमानवीयता, पीठ पर घुटने रखे, हथकड़ी लगाई

ट्रंप की जवाबी कार्रवाई, कैलिफोर्निया की सड़कों पर उतारे गए 700 मरीन जवान

Raja Raghuvanshi murder case : राजा रघुवंशी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, मेघालय पुलिस को सोनम की ट्रांजिट रिमांड, केस से जुड़े बड़े अपडेट

अगला लेख