ओडिशा में 'लू' से 8 चमगादड़ों की मौत, पानी का छिड़काव कर बचाने का किया प्रयास

Webdunia
मंगलवार, 18 अप्रैल 2023 (13:19 IST)
जाजपुर (ओडिशा)। ओडिशा के जाजपुर जिले के एक गांव में 'लू' जैसे हालात के कारण कम से कम 8 चमगादड़ों की मौत हो गई तथा शेष चमगादड़ों पर पानी का छिड़काव कर उन्हें बचाने का प्रयास किया जा रहा है। वन विभाग के अधिकारी ने यह जानकारी दी। आईएमडी ने अनुमान लगाया है कि लू के साथ ही ओडिशा में कई स्थानों पर अगले 5 दिनों में गरज के साथ छींटें पड़ेंगे।
 
अधिकारी ने बताया कि धर्मशाला प्रखंड अंतर्गत कबातबंधा गांव में पिछले कुछ दिनों से अत्यधिक गर्मी के कारण चमगादड़ों की मौत हो रही है। इस गांव में चमगादड़ों की बहुतायत है और स्थानीय लोग इनको सौभाग्य का प्रतीक मानते हैं।
 
स्थानीय वन अधिकारी मोहम्मद शाकिर हुसैन ने सोमवार को कहा कि ग्रामीणों ने हमें सूचित किया कि गर्मी की वजह से चमगादड़ मर रहे हैं जिसके बाद हम गांव पहुंचे। हम पिछले कुछ दिनों से चिलचिलाती गर्मी से बचाने के लिए उन पर पानी का छिड़काव कर रहे हैं।
 
उन्होंने कहा कि चमगादड़ रात में जागते हैं और दिन में पेड़ों से लटकते हैं। चूंकि चमगादड़ दिन के समय गर्मी के सीधे संपर्क में होते हैं इसलिए उन पर इसका असर होता है। हुसैन ने कहा कि कबातबंधा में चमगादड़ों पर पानी का छिड़काव तब तक जारी रहेगा जब तक कि मौसम में सुधार नहीं हो जाता। कबातबंधा के एक ग्रामीण केशब चंद्र साहू ने कहा कि हम चमगादड़ों की रक्षा कर रहे हैं, क्योंकि हम उन्हें पवित्र मानते हैं।
 
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक उत्तरी ओडिशा के मयूरभंज जिले के बारीपदा शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री सेल्सियस अधिक 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह शहर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।
 
इसके अलावा बौध और नुआपाड़ा में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस, झारसुगुड़ा में 43.4 डिग्री सेल्सियस, तलचर और संबलपुर में 43.2 डिग्री सेल्सियस, टिटलागढ़ और अंगुल में 43.1 डिग्री सेल्सियस, बोलांगीर में 43 डिग्री सेल्सियस, कटक में 41.6 डिग्री सेल्सियस और भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
विभाग के मुताबिक राज्य के पश्चिमी, दक्षिणी, आंतरिक और तटीय भागों में गर्मी का प्रकोप रहा। गंजम, पुरी, जगतसिंहपुर और संबलपुर के जिला कलेक्टरों को लिखे पत्र में विशेष राहत आयुक्त ने कहा कि आईएमडी द्वारा जारी मिड-डे बुलेटिन के अनुसार इन जिलों में 1 या 2 स्थानों पर 19 अप्रैल की सुबह 8.30 बजे तक 'लू' की स्थिति बनी रहने की आशंका है। हालांकि प्रचंड गर्मी के बीच, आईएमडी ने अनुमान लगाया है कि ओडिशा में कई स्थानों पर अगले 5 दिनों में गरज के साथ छींटें पड़ेंगे।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों हुआ अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन क्रैश, इंजन फेल या टकराया पक्षी, क्या बोले विशेषज्ञ

मेडिकल कॉलेज परिसर में भी करीब 25 लोगों के मौत की आशंका, विमान में सवार सिर्फ 1 यात्री जिंदा बचा

विमान के मलबे के साथ शव भी बिखरे पड़े थे, चमत्कारिक रूप से 2 लोगों की बची जान

पत्नी अंजलि को लेने लंदन जा रहे थे विजय रूपाणी, म्यांमार में जन्मे और गुजरात में CM बने

भारत की 8 बड़ी विमान दुर्घटनाएं, 1996 में हुई थी 343 लोगों की मौत

सभी देखें

नवीनतम

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड को लेकर बड़ा खुलासा, सोनम को बचाने के लिए हत्यारों ने बनाई थी यह योजना

महिला आरक्षण को लेकर नितिन गडकरी ने दिया यह बयान

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन, पोलो खेलते समय आया हार्टअटैक

Ahmedabad Plane Crash : अस्पताल में 265 शव लाए गए, विमान में था 1.25 लाख लीटर ईंधन

अहमदाबाद में Air India प्लेन क्रैश पर आया डोनाल्ड ट्रंप का बयान, भारत एक मजबूत देश, वे इससे निपट लेंगे

अगला लेख