आंध्रप्रदेश में भारी बाढ़ से मची तबाही, टूटा पापाग्नि नदी पर बना पुल

Webdunia
रविवार, 21 नवंबर 2021 (20:21 IST)
विजयवाड़ा। आंध्रप्रदेश की पापाग्नि और पेन्ना नदियों में अचानक आई बाढ़ की वजह से पापाग्नि नदी पर एक पुल ढहने के अलावा नेल्लोर-पादुगुपाडु स्टेशनों के बीच एक रेलवे ट्रैक बह गया है और चेन्नई-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग-16 भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।

चेन्नई-विजयवाड़ा खंड पर नेल्लोर-पादुगुपाडु स्टेशनों के बीच एक रेलवे ट्रैक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इस कारण रेलवे अधिकारियों ने रूट पर ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी हैं। तीन में से दो रेलवे ट्रैक लटके हुए पाए गए क्योंकि ट्रैक के नीचे की जमीन बह गई थी।

अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि कडप्पा जिले के कमलापुरम कस्बे के पास पापाग्नि नदी पर बना एक पुल करीब 50 मीटर तक गिर गया। नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण करीब 44 साल पहले बना यह पुल टूट गया।
तड़ीपत्री-कडप्पा पर वाहनों के यातायात को दूसरे रास्ते मोड़ दिया गया। कडप्पा जिले के राजुपलेम में लगभग 50 मीटर तक सड़क भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई, जिससे अधिकारियों को यातायात दूसरे रास्ते पर मोड़ना पड़ा।

रेल यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें सफर के बीच में ही छोड़ दिया गया और पास के एक शहर तक पहुंचने के लिए उन्हें कई किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। रेल की पटरियों के टूटने के बाद रेलवे अधिकारियों ने अचानक विभिन्न स्थानों पर ट्रेन सेवाओं को रद्द कर दिया, जिससे कडप्पा में 900 से अधिक यात्री रेलवे स्टेशन में फंस गए।

तुंगभद्रा, पेन्ना, सनकेसुला और सोमसिला नदियां भारी प्रवाह के साथ उफान पर हैं। इस बीच, खेड़ा जिले के चेयूर नाले में अचानक आई बाढ़ के कारण अपना सब कुछ खो देने के बाद बाढ़ पीड़ितों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

west bengal : मालदा में बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत

अपना बैंक अकाउंट करवा रहे हैं बंद? पहले जान लें ये 5 बातें

गर्मी के मौसम में अब नहीं मुरझाएंगे पौधे, जाने लें ये 5 टिप्स

दिल्ली में मौसम का सबसे गर्म दिन, इन स्थानों पर लू का अलर्ट

उस पानी से आप हाथ नहीं धोएंगे, जिसे इस गांव के लोग पीते हैं!

अगला लेख