बिहार में बारिश से हाहाकार, सड़कें नदी में तब्दील, डिप्टी CM के आवास में घुसा पानी

Webdunia
शनिवार, 26 जून 2021 (12:55 IST)
पटना। बिहार में शुक्रवार की रात हुई मूसलधार बारिश के कारण राजधानी पटना के कई इलाकों में पानी भर गया। राज्य की उपमुख्‍यमंत्री रेणु देवी के आवास में भी पानी भर गया। 
 
शुक्रवार रात रात को हुई जबर्दस्त बारिश के कारण राजधानी पटना की सड़कों पर पानी भर गया। बहुत से इलाकों में लोगों के घरों में पानी भर गया। जानकारी के मुताबिक राज्य की उपमुख्‍यमंत्री रेणु देवी के आवासीय परिसर में भी डेढ़ फुट तक पानी भर गया। 
 
जानकारी के मुताबिक मीठापुर, चिरैयाटांड़ पुल, गर्दनीबाग समेत कई इलाके जलमग्न हो गए। कंकड़ बाग और राजेन्द्रनगर में भी पानी भर गया। पानी के निकास की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण जगह-जगह पानी भरा हुआ है। इससे नगर निगम के काम की भी पोल खुल गई। 
 
आगे भी बारिश के आसार : मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के आसपास बने चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति को देखते हुए बिहार में अगले दो से तीन दिन वज्रपात और बारिश की स्थिति बनी रहेगी। लोगों से सतर्कता बरतने की भी अपील की गई है।  कई इलाकों में लगातार बारिश होने की वजह से अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट जरूर दर्ज की गई है। हालांकि  इसके बाद भी यहां उमस भरी गर्मी से राहत नहीं है।
 
पटना में 19 मिमी तक बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने उत्तर पूर्वी बिहार के लिए अब पूरी तरह से अलर्ट जारी किया है। पूर्णिया, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, सहरसा, किशनगंज समेत सीमांचल और पूरे कोसी के इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। (फाइल फोटो)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख