दिल्ली NCR में जोरदार बारिश, मौसम हुआ सुहाना

Webdunia
शुक्रवार, 24 सितम्बर 2021 (21:11 IST)
दिल्ली-एनसीआर में आज जोरदार बारिश से मौसम सुहाना हो गया। पिछले कई दिनों से बादलों की आंख मिचौली चल रही थी। झमाझम बारिश से गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए ग्रीन व यलो अलर्ट के साथ बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।

खबरों के अनुसार, बारिश का इंतजार खत्म हुआ और कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटों में बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। इसके अगले 2 दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच बारिश की अधिक संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में मौसमी घटनाओं के दोबारा विकसित होने के कारण 22 सितंबर से बारिश का नया दौर शुरू हुआ, जो कि 29 सितंबर तक जारी रहेगा। अब तक सितंबर में 404 मिमी से भी अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। इससे पहले बीते 121 सालों में सबसे अधिक 417.3 मिमी बारिश का रिकॉर्ड 1944 में दर्ज है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

सभी देखें

नवीनतम

DU की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 71 हजार से ज्‍यादा स्नातकों को होगा आवंटन

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

महाराष्ट्र में 5 महीने में दुष्‍कर्म के 3506 केस, हत्या के 924 मामले, विपक्षी नेता अंबादास दानवे का दावा

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कारगिल युद्ध से पहले जम्मू कश्मीर के लिए हुई थी गुप्त वार्ता, क्या था चिनाब फॉर्मूला

अगला लेख