मुंबई में लगातार चौथे दिन हुई भारी बारिश, लोकल ट्रेन सेवाओं में हुआ विलंब

Webdunia
गुरुवार, 7 जुलाई 2022 (11:50 IST)
मुंबई। मुंबईवासियों को भारी बारिश से गुरुवार को भी कोई राहत नहीं मिली, उल्टे उनकी परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। मध्य रेलवे मार्ग की एक पटरी पर दीवार का एक हिस्सा गिरने से लोकल ट्रेन सेवाओं में विलंब हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शहर में लगातार 4 दिन से भारी बारिश हो रही है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को शहर और उसके उपनगरों में भारी बारिश होने और कुछ स्थानों पर अत्यधिक बारिश होने का अनुमान लगाया है। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि आईएमडी ने 40-50 से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान भी लगाया है।
 
मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई में रेल पटरियों पर कहीं भी पानी नहीं भरा है। दक्षिण मुंबई में मस्जिद और सैंडहर्स्ट रोड स्टेशन के बीच हार्बर लाइन पर (उत्तर की ओर जाने वाली ट्रेन की पटरी पर) एक दीवार का एक छोटा सा हिस्सा गिर गया जिससे मार्ग पर ट्रेन संचालन प्रभावित हुआ।
 
उन्होंने बताया कि मुंबई और पड़ोसी जिले ठाणे में भारी बारिश के कारण उपनगरीय सेवाओं में कुछ देर का विलंब हुआ। पश्चिम रेलवे के अनुसार उसके मार्ग पर ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं, हालांकि कुछ यात्रियों ने ट्रेनों के कुछ मिनट देरी से चलने और डिब्बों के अत्यधिक भीड़ होने की शिकायत की।
नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मुंबई में पिछले 24 घंटे में 82 मिमी बारिश हुई जबकि पूर्वी तथा पश्चिमी उपनगर में क्रमश: 109 मिमी और 106 मिमी बारिश दर्ज की गई। सूत्रों ने बताया कि अंधेरी सबवे जैसे कुछ निचले इलाकों के अलावा शहर में कहीं भी भारी जलजमाव नहीं है।

नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि भारी बारिश के कारण शहर में जलापूर्ति करने वाले जलाशयों में पानी के स्तर में गुरुवार को सुबह 19 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

MP में छेड़छाड़ को लेकर दलित दंपति से मारपीट, जूतों की माला पहनाई, 10 लोगों के खिलाफ FIR

AAP नेताओं ने कभी निर्भया के लिए न्याय मांगा था, आज एक आरोपी का समर्थन कर रहे : स्वाति मालीवाल

पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज, ऐसा तो 8 साल का बच्चा भी नहीं करता

होटल में आग लगने से महिला फिजियोथेरेपिस्ट की मौत, इंजीनियर की हालत नाजुक

AI के बेहतर इस्तेमाल से मूल्य सृजन होगा, रोजगार बढ़ेगा : Red Hat सीईओ

अगला लेख