Hanuman Chalisa

भारी बारिश से ठाणे में बाढ़ से हालात, सीएम शिंदे के घर के पास भी भरा पानी

Webdunia
गुरुवार, 7 जुलाई 2022 (10:31 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र में बारिश से लोगों का हाल बेहाल है। ठाणे जिले में रातभर भारी बारिश से कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए और शहर में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आवास के आसपास भी गुरुवार सुबह जलभराव हो गया। 
 
ठाणे नगर निगम की क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने कहा कि स्थानीय दमकलकर्मियों को रातभर भारी बारिश के बाद शहर के लुइसवाड़ी इलाके में मुख्यमंत्री के आवास के समीप जलभराव के बारे में सुबह छह बजकर 15 मिनट पर सूचना मिली।
उन्होंने बताया कि निगम के कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और इलाके से बाढ़ के पानी की निकासी के प्रबंध किए। जिले के कुछ स्थानों पर पेड़ गिरने की भी खबरें मिली हैं।
 
पड़ोसी पालघर जिले में भारी बारिश के बाद मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि को दहाणु तालुक में जिला परिषद विद्यालय की दीवार गिर गई। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। विद्यालय के छात्रों को आसपास के कुछ विद्यालयों में पढ़ाया जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

सीनेट में ट्रंप को बड़ा झटका, हमले की धमकी पर ईरान से भी मिला करारा जवाब

सिर्फ 4 दिन पुरानी 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने इंस्टाग्राम पर BJP को कैसे छोड़ दिया पीछे?

LIVE: पश्चिम बंगाल के फाल्टा में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान

Top News : मोदी कैबिनेट की अहम बैठक आज, दिल्ली-NCR में ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल, फाल्टा में रिवोटिंग

बंगाल में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, BSF को सौंपी जाएगी सीमा की जमीन, अवैध प्रवासियों की होगी गिरफ्तारी

अगला लेख