Weather Update: मुंबई में हो सकती है भारी बारिश, 2 दिन के लिए येलो अलर्ट जारी

Webdunia
शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2022 (19:42 IST)
Mumbai Rain : मुंबई। मुंबई में शुक्रवार को हुई भारी बारिश के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शहर और आसपास के जिलों ठाणे, पालघर और कोंकण में अगले 2 दिनों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया।
 
मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि आईएमडी ने शुक्रवार और शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने, हल्की से मध्यम बारिश होने, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जताया है।
 
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि शहर में दिन भर बादल छाये रहे और दोपहर से लगातार बारिश हो रही है। शहर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और कहीं गरज के साथ छीटें पड़े हैं। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि द्वीप शहर, पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमश: 1.05 मिलीमीटर, 9.12 मिलीमीटर और 1.28 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
 
उन्होंने बताया कि विक्रोली जैसे पूर्वी उपनगरों में 4 घंटे की अवधि के भीतर 35 मिलीमीटर तक बारिश हुई। हालांकि, शहर में कहीं भी बड़े जल-जमाव की कोई सूचना नहीं मिली है। बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति और परिवहन (बेस्ट) और रेलवे की सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भारी बारिश के बीच अप्रभावित रहीं। मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि तीनों गलियारों पर लोकल ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

Air India Express का विमान वापस लौटा, हैदराबाद से जा रहा था थाईलैंड, 98 यात्री थे सवार

Chhangur Baba : धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले, पारदर्शिता, तीव्रता और दूरदर्शिता के साथ काम कर ही है धामी सरकार

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में बड़ा हादसा, भीड़ में घुसा वाहन, 30 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर

DU की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 71 हजार से ज्‍यादा स्नातकों को होगा आवंटन

अगला लेख