मुंबई में आज भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट जारी

Webdunia
गुरुवार, 19 सितम्बर 2019 (11:08 IST)
मुंबई। मौसम विभाग ने मुंबई और उससे सटे रायगढ़ जिले में गुरुवार को भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए मुंबई, ठाणे और कोंकण क्षेत्र में स्कूल और जूनियर कॉलेज आज बंद हैं। मुंबई और रायगढ़ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

खबरों के मुताबिक, मौसम विभाग ने मुंबई और उससे सटे रायगढ़ जिले में आज भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। विभाग ने मुंबई और रायगढ़ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जो भारी वर्षा होने का संकेत देता है। यह संकेत देता है कि 24 घंटे के दौरान 204 मिमी से ज्यादा बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र के मुंबई समेत कई इलाकों में आज भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए मुंबई, ठाणे और कोंकण क्षेत्र में स्कूल और जूनियर कॉलेज बंद हैं।

महाराष्ट के स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री आशीष शेलार ने भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर एहतियान के रूप में, मुंबई, ठाणे, कोंकण क्षेत्र के सभी स्कूलों और जूनियर कॉलेजों में आज (19 सितंबर 2019) के लिए छुट्टी की घोषणा की है।
ALSO READ: MP में बारिश ने बरपाया कहर, मंदसौर में टूटा 120 सालों का रिकॉर्ड, 63 गांव पानी में डूबे
जबकि‍ स्थानीय परिस्थितियों का संज्ञान लेने के बाद महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में जिला कलेक्टर तय करेंगे कि स्कूल आज बंद रहेंगे या नहीं। मध्य महाराष्ट्र और कोंकण और गोवा में अलग-थलग स्थानों पर आज भारी बारिश होने की संभावना है।
<

#WATCH Buildings in low-lying areas of Prayagraj partially submerged due to a rise in the water level of rivers Ganga and Yamuna due to rainfall. pic.twitter.com/Dfe2Daj1K1

— ANI UP (@ANINewsUP) September 19, 2019 >
आज पूरे दिन विदर्भ, गुजरात क्षेत्र, मराठावाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा में तेज बारिश की संभावना है। मुंबई के अलावा पालघर और थाने में भी भारी बारिश की संभावना है। गौरतलब है कि लगभग हर मानसून में मुंबई में भारी बारिश होती है। मुंबई उपनगरों में बुधवार रात भारी बारिश हुई थी। वरसोवा में 3 घंटे में 50 एमएम बारिश दर्ज की गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

कौन है अर्चिता फुकन? एडल्ट स्टार के साथ तस्वीर ने मचाया बवाल, क्या AI अवतार है 'बेबीडॉल आर्ची'

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हाहाकार, 7 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा, 225 सड़कें बंद

Chatgpt से भूलकर भी न पूछें ये 10 सवाल, हो जाएग अर्थ का अनर्थ

तमिलनाडु में दर्दनाक हादसा, ट्रेन से टकराई स्कूल बस, 3 छात्रों की मौत

इजराइल के साथ युद्ध में 1060 ईरानियों की मौत

अगला लेख