हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार आज, 4 नए मंत्री हो सकते हैं शामिल

Webdunia
मंगलवार, 28 जनवरी 2020 (08:42 IST)
रांची। झारखंड में हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का मंगलवार को विस्तार किया जाएगा और 4 नए मंत्रियों को राजभवन में अपराह्न 4 बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शपथ दिलाई जाएगी।
ALSO READ: पीएम मोदी से मिले हेमंत सोरेन, प्रधानमंत्री ने दिया यह आश्‍वासन
समझा जाता है कि झाविमो से सत्ताधारी गठबंधन में आने वाले विधायकों एवं अन्य आकांक्षी लोगों के लिए 1 मंत्री पद रिक्त रखा गया है। झारखंड राजभवन के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से भेंट कर उनसे अपने मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए समय मांगा।
 
राजभवन सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल ने मंगलवार अपराह्न 4 बजे नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण का समय निर्धारित किया है। शपथ ग्रहण का कार्यक्रम राजभवन के बिरसा मंडप में आयोजित होगा।
 
उन्होंने बताया कि मंगलवार को कुल 4 नए मंत्री शपथ लेंगे जिन्हें मिलाकर राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिलाकर कुल 11 मंत्री हो जाएंगे, जो संविधान के अनुसार झारखंड में मंत्रियों की अधिकतम संभव संख्या से 1 कम होगी। यहां कुल 82 विधायकों की विधानसभा है और अधिकतम 12 मंत्री बनाए जा सकते हैं।
 
उन्होंने बताया कि सोमवार को कांग्रेस कोटे से 2 और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कोटे से 5 मंत्री शपथ लेंगे। इससे 11 सदस्यीय मंत्रिमंडल में कांग्रेस के 4, झामुमो के मुख्यमंत्री समेत 6 और राजद के 1 मंत्री हो जाएंगे।
 
मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल में 1 पद रिक्त रखा है। समझा जाता है कि झारखंड विकास मोर्चा से सत्ताधारी गठबंधन में शामिल होने के प्रयास में जुटे तिर्की बंधु और प्रदीप यादव तथा कुछ असंतुष्ट विधायकों के लिए 1 पद खाली रखा गया है।
 
इससे पहले मुख्यमंत्री और उनके साथ कांग्रेस के 2 एवं राजद के 1 विधायक ने मोराबादी मैदान में 29 दिसंबर को भव्य समारोह में शपथ ग्रहण किया था। इसके बाद 24 जनवरी को मंत्रिमंडल के विस्तार का कार्यक्रम रखा गया था जिसे चाईबासा में 4 आदिवासियों की हत्या के बाद मुख्यमंत्री के अनुरोध पर स्थगित कर दिया गया था। हाल के चुनावों में भाजपा को मात देकर हेमंत सोरेन राज्य के 11वें मुख्यमंत्री बने हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख