Dharma Sangrah

हेमंत सोरेन ने मंत्रियों को बांटे विभाग, गृह मंत्रालय किसके पास?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 6 दिसंबर 2024 (15:24 IST)
Jharkhand news in hindi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा किया, जबकि कारागार सहित गृह, कैबिनेट सचिवालय और कई अन्य विभाग अपने पास ही रखे हैं। राज्यपाल ने गुरुवार को ही हेमंत सोरेन सरकार के मंत्रियों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई थी। 
 
कांग्रेस विधायक राधाकृष्ण किशोर को वित्त, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के चमरा लिंडा को अनुसूचित जनजाति(एसटी), अनुसूचित जाति(एससी), पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक विभाग आवंटित किए गए। दीपक बिरुआ को परिवहन विभाग के साथ ही राजस्व की भी जिम्मेदारी दी गई है। 
 
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संजय प्रसाद यादव को श्रम, रोजगार एवं प्रशिक्षण, जबकि कांग्रेस के इरफान अंसारी को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग दिया गया। रामदास सोरेन को शिक्षा मंत्रालय मिला है। हफीजुल अंसारी जल संसाधन और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री होंगे। योगेंद्र प्रसाद को पेयजल एवं स्वच्छता और उत्पाद मद्य निषेध मंत्री बनाए गए हैं। सुदिव्य कुमार नगर विकास और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री बने।
 
मुख्यमंत्री ने कार्मिक, प्रशासनिक सुधार, पथ निर्माण, भवन निर्माण विभाग अपने पास ही रखे हैं और इन्हें वितरित किया जाना अभी बाकी है।
 
गौरतलब है कि झारखंड में, हेमंत सोरेन सरकार में कुल 11 विधायकों ने गुरुवार को मंत्री पद की शपथ ली थी। सोरेन ने 28 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत विरोधी गतिविधियों का अड्‍डा बना बांग्लादेश, अब हाफिज सईद का करीबी इब्तिसाम ढाका पहुंचा

Nitish Kumar हैं BJP के Puppet, Tejashwi Yadav के बयान से NDA पर क्यों बढ़ा दबाव

Gold : 4,100 रुपए सस्ता हुआ सोना, चांदी में 6,250 रुपए की गिरावट, जानिए क्यों गिर रहे हैं दाम

Tej Pratap Yadav : मेरे ऊपर लालू यादव की छत्रछाया नहीं, तेजस्वी और राहुल गांधी को लेकर क्या बोले तेजप्रताप यादव

SIR के दूसरे चरण के एलान पर भड़का विपक्ष, चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु के साथ मध्यप्रदेश में भी विरोध

सभी देखें

नवीनतम

क्या भारत बंद करने वाला है रूस से तेल खरीदना?

तट से टकराकर कमजोर हुआ चक्रवात मोंथा, तूफानी बारिश से तबाही, ओडिसा में रेड अलर्ट

LIVE: आंध्र प्रदेश में मोंथा और जमैका में मेलिसा से तबाही

Cyclone Montha से फसलें हुईं तबाह, कई पेड़ उखड़े, कई इलाकों में बिजली गुल, जानिए क्या हैं हालात

Israel-Hamas Ceasefire: ट्रंप के गाजा पीस प्लान को बड़ा झटका, बेंजामिन नेतन्याहू ने गाजा पर दिया 'पॉवरफुल अटैक' का आदेश

अगला लेख