suvichar

हिमाचल चुनाव : नामांकन प्रक्रिया शुरू, 23 अक्टूबर अंतिम दिन

Webdunia
सोमवार, 16 अक्टूबर 2017 (11:36 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश में 9 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जाएगी लेकिन दोनों बड़ी पार्टियों कांग्रेस और भाजपा ने अभी तक उम्मीदवार के नामों की घोषणा नहीं की है। नामांकन दायर करने की अंतिम तारीख 23 अक्टूबर है। दस्तावेजों की जांच 24 अक्टूबर को होगी और नामांकन वापस लेने की तारीख 26 अक्टूबर है। चुनाव 9 नवंबर को होगा और 18 दिसंबर को नतीजे आएंगे।
 
मुख्य चुनाव अधिकारी पुष्पेन्द्र राजपूत ने कहा कि मतों की गिनती 18 दिसंबर को होगी और आचार संहिता 20 दिसंबर तक लागू रहेगी। राज्य की 68 विधानसभा सीटों में से 17 विधानसभा सीटें अनुसूचित जातियों और 3 अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित हैं।
 
अधिकारी ने बताया कि राज्य में कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 49,13,888 है। पंजीकरण के लंबित मामलों के सुलझने के बाद इस संख्या में इजाफा हो सकता है तथा वोटर-वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) से जुड़ी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का प्रयोग सभी 7,521 मतदान बूथों पर किया जाएगा तथा वीवीपीएटी मशीन का उपयोग हिमाचल विधानसभा चुनाव में पहली बार हो रहा है।
 
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका लगा है। वीरभद्र सिंह सरकार में मंत्री अनिल शर्मा ने कांग्रेस से नाता तोड़कर कमल का दामन थाम लिया है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 83 वर्षीय वीरभद्र सिंह की अगुवाई में चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। वहीं राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि बीजेपी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर ही मैदान में उतरेगी। हालांकि ये भी चर्चा है कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को बीजेपी फ्रंट में रख सकती है। (एजेंसी) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

मिडिल-ईस्ट के महायुद्ध में भारतीय की दर्दनाक मौत, ओमान के पास तेल टैंकर पर भीषण ड्रोन हमला, कांप उठा समंदर

IAEA की बड़ी चेतावनी : रेडियोधर्मी रिसाव से गंभीर नतीजों का खतरा, बड़े शहरों को खाली कराने की नौबत आ सकती है

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: हमले में घायल खामनेई की पत्नी की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

उत्तर प्रदेश में फेस्टिवल इकोनॉमी बनी आर्थिक इंजन

योगी सरकार में सशक्त होती नारी शक्ति, मूंज शिल्प ने बदली रजनी बाला की दुनिया

Iran Israel US Conflict : World War 3 का खतरा! मिडिल ईस्ट में मचे हाहाकार के बीच एक्शन में PM मोदी, UAE और बहरीन के सुल्तानों को मिलाया फोन, क्या भारत रुकेगा महायुद्ध?

चीनी एयर डिफेंस का फ्लॉप शो: ईरान में अमेरिका-इजराइल हमलों के आगे पस्त हुआ HQ-9B, 'ऑपरेशन सिंदूर' की यादें हुई ताजा

अगला लेख