Hanuman Chalisa

हिमाचल प्रदेश में पहली बार अनुसूचित जाति आयोग का गठन

Webdunia
गुरुवार, 5 अक्टूबर 2017 (12:40 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने बुधवार को अमित नंदा को राज्य अनुसूचित जाति आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया। 
 
यह पहली बार है, जब राज्य में अनुसूचित जाति आयोग का गठन किया गया है। आयोग में 3 सदस्यों के अलावा एक सचिव भी होगा। इसके सदस्यों में मंडी से राजिन्दर मोहन, कांगड़ा से संजीव कटोला और रंजना देवी शामिल हैं जबकि आयोग का सचिव एक आईएएस अधिकारी होगा। 
 
आयोग के अध्यक्ष का पद संभालने के बाद नंदा ने एक संवाददाता सम्मेलन में राज्य सरकार के इस निर्णय के बारे में जानकारी दी। नंदा ने कहा कि इस आयोग से संबंधित मामलों को तुरंत यहां स्थानांतरित किया जाएगा। 
 
आयोग के पास अनुसूचित जाति के लोगों के शोषण एवं उनके ऊपर होने वाले अत्याचारों से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत को सुनने का अधिकार और शक्ति होगी। शिकायत के आधार पर आयोग के सदस्य प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी कर सकेंगे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

कागज पर बढ़ रही हरियाली, जमीन पर उजड़ रहे जंगल: दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में भारत क्यों बना नंबर-1?

योगी सरकार ने पेंशन राशि 2500 से बढ़ाकर 3000 रुपए प्रतिमाह की

सास के अंतिम संस्कार में गोंडा आया था दीपक, सरयू में हाथ धोते ही मगरमच्छ ने किया शिकार

सीनेट में ट्रंप को बड़ा झटका, हमले की धमकी पर ईरान से भी मिला करारा जवाब

सिर्फ 4 दिन पुरानी 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने इंस्टाग्राम पर BJP को कैसे छोड़ दिया पीछे?

अगला लेख