हिमाचल प्रदेश चुनाव : सीएम जयराम ठाकुर की मंडी में क्यों मचा टिकटों पर बवाल?

Webdunia
शनिवार, 22 अक्टूबर 2022 (09:47 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी में टिकटों के बंटवारे को लेकर भाजपा में असंतोष पैदा हो गया है। कई दिग्गज भाजपा नेताओं ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
 
भाजपा ने इस बार अपने 4 मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया है। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के अलावा विधायक हीरा लाल (करसोग), जवाहर ठाकुर (दरंग) और कर्नल इंदर सिंह (सरकाघाट) को टिकट नहीं दिया गया है। इन दिग्गजों के टिकट कटने पर बवाल मच गया। महेंद्र ठाकुर की बेटी वंदना गुलेरिया भी उन असंतुष्ट नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने टिकट बंटवारे पर खुलकर नाराजगी जताई है।
 
भाजपा ने मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के बेटे रजत ठाकुर को उनकी जगह धर्मपुर से उतारा है, जिसके बाद गुलेरिया ने भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया। गुलेरिया ने मंगलवार को अपने भाई के खिलाफ निर्दलीय के तौर पर पर्चा दाखिल करेंगी।
 
भाजपा के बागी नेता चंदर मोहन ने सरकाघाट से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। इस बीच, भाजपा के पूर्व मंत्री और छह बार के विधायक रूप सिंह ठाकुर के बेटे अभिषेक ठाकुर ने सुंदरनगर से नामांकन दाखिल किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कौन हैं महरंग बलोच, जिनसे पाकिस्तानी फौज भी खाती है खौफ?

kunal kamra controversies : कुणाल कामरा कैसे बने चर्चित कॉमेडियन, विवादों से रहा है पुराना नाता

सुनिता विलियम्स की वापसी अटकी थी राजनीति के कारण

सांसदों का वेतन बढ़ा, 34 हवाई यात्राएं, 50 हजार यूनिट, जानिए आपके माननीयों और क्या-क्या मिलता है फ्री

क्या प्रेंग्नेंट है मुस्कान, टेस्ट से सामने आएगा सच, साहिल ने मांगा सरकारी वकील, जानिए कैसी बीत रही हैं दोनों की रातें

सभी देखें

नवीनतम

kunal kamra controversies : कुणाल कामरा कैसे बने चर्चित कॉमेडियन, विवादों से रहा है पुराना नाता

कॉमेडियन Kunal Kamra के कमेंट पर मचा बवाल, क्या बोला हैबिटेट स्टूडियो

Lakhimpur Kheri violence : धमकी को लेकर गवाह को मिली पुलिस में शिकायत की अनुमति, उच्चतम न्यायालय ने दिया आदेश

हिरासत में लिए गए 800 किसान रिहा, 450 अन्य को भी छोड़ा जाएगा : पंजाब पुलिस

LIVE: मुंबई के धारावी इलाके में लगी आग, कई सिलेंडरों में ब्लास्ट

अगला लेख