हिमाचल पर मौसम हुआ मेहरबान, बारिश और बर्फबारी से ठंडक लौटी

Webdunia
बुधवार, 21 अप्रैल 2021 (11:11 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश पर मेहरबान हुआ है और सूखे जैसे हालात से जूझ रहे प्रदेश में बीते 12 घंटे से रुक-रुककर बारिश और बर्फबारी जारी है। इससे जहां मैदानी इलाकों में मूसलधार बारिश हुई है, वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात हुआ है और इससे ठंड बढ़ गई है।

ALSO READ: बर्फीले राज्य हिमाचल प्रदेश में मार्च माह में बने सूखे जैसे हालात
 
शिमला के नारकंडा के सिद्धपुर, लाहौल स्पीति के अलावा कांगड़ा के धौलाधार में बर्फबारी हुई है। लगातार बारिश से सूबे में ठंड लौट आई है। लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। मौसम विभाग की ओर से बुधवार को येलो अलर्ट जारी किया गया था और सूबे में बारिश का अनुमान जताया था। इससे पहले मंगलवार को शिमला, मंडी समेत प्रदेश के कई इलाकों में मंगलवार को बारिश हुई थी। बारिश की वजह से राजधानी में 5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरा है।
 
बारिश और बर्फबारी के चलते एक बार फिर से सैलानियों के लिए अटल टनल को बंद कर दिया गया है। भारी हिमपात की वजह से लेह मनाली हाईवे एक बार फिर से बंद हो गया है। यहां केलांग और बारलाचा पास की तरफ भारी हिमपात हुआ है। लाहौल में 1 फीट के करीब बर्फबारी हुई है। बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश भर में गेहूं की फसल पककर तैयार थी, वहीं कई जगह कटाई की गई है। ऐसे में फसल भीगने से किसानों को नुकसान होगा। मौसम विभाग के अनुसार सूबे में अगले 3 दिन तक मौसम खराब रहने का अंदेशा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख