हिमाचल प्रदेश का जवान शहीद, गांववालों ने जताया शोक

Webdunia
बुधवार, 17 जून 2020 (14:58 IST)
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश)। भारत और चीन के सैनिकों के बीच लद्दाख की गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में करोहटा गांव का रहने वाला जवान अंकुश ठाकुर शहीद हो गया, जिसके निधन की खबर से पूरे गांव में उदासी छा गई है।

भोरंज उपखंड के करोहटा गांव का 21 वर्षीय अंकुश 2018 में ही पंजाब रेजिमेंट में शामिल हुआ था। उसके पिता और दादा भी भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं और छोटा भाई अभी छठी कक्षा में है।

गौरतलब है कि सोमवार रात पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में भारतीय सेना के एक कर्नल सहित 20 सैन्यकर्मी शहीद हो गए। पिछले पांच दशक से भी ज्यादा समय में सबसे बड़े सैन्य टकराव के कारण क्षेत्र में सीमा पर पहले से जारी गतिरोध और भड़क गया है।

अंकुश के शहीद होने की खबर सेना मुख्यालय से करोहटा ग्राम पंचायत में फोन कर दी गई, जिसके बाद ही गांव में लोगों ने चीन विरोधी नारे लगाने शुरू कर दिए और उनके घर पहुंच परिवार को ढांढस बंधाया।
ग्राम पंचायत के वार्ड पंच विनोद कुमार ने बताया कि सेना मुख्यालय से फोन कर ठाकुर के शहीद होने की जानकारी दी गई। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि अंकुश का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

5 लाख के इनामी भगोड़े अपराधी को NIA ने किया गिरफ्तार

कृष्ण जन्मभूमि मामले में गुरुवार को भी होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष ने दी यह दलील...

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम गिरफ्तार

Krishi Startup : 9 साल में 7000 से ज्‍यादा हुई कृषि स्टार्टअप की संख्या, FAIFA रिपोर्ट में हुआ खुलासा

अगला लेख