पाकिस्तान में 10 महीने फंसे रहने के बाद परिवार से मिली हिन्दू महिला

Webdunia
बुधवार, 25 नवंबर 2020 (14:47 IST)
जोधपुर। पाकिस्तान की एक हिन्दू शरणार्थी महिला 10 महीने तक पड़ोसी देश में फंसे रहने के बाद मंगलवार को भारत में अपने परिवार मिली।
 
भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने वाली जनता माली अपने पति और बच्चों के साथ एनओआरआई वीजा पर फरवरी में पाकिस्तान के मीरपुर खास में अपनी बीमार मां से मिलने गई थीं, लेकिन कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू होने के बाद उन्हें वापस यात्रा करने की अनुमति नहीं मिली, क्योंकि उनका वीजा समाप्त हो गया था। उसके बाद वह पड़ोसी देश में फंस गई जबकि उसके पति और बच्चे जुलाई में वापस भारत आ गए।
 
महिला को अपने पति और बच्चों के साथ ट्रेन में सवार होने की अनुमति देने से इंकार कर दिया गया था।
एनओआरआई वीजा पाकिस्तानी नागरिकों को दीर्घकालिक वीजा (एलटीवी) पर भारत में रहने के दौरान पाकिस्तान की यात्रा करने और 60 दिनों के भीतर लौटने की अनुमति देता है। 
 
सितंबर में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजस्थान हाई कोर्ट को एनओआरआई वीजा खत्म होने के बाद 410 पाकिस्तानी हिन्दू शरणार्थियों के पाकिस्तान में फंसे होने की जानकारी दी थी।पाकिस्तान के अल्पसंख्यक प्रवासियों से संबंधित मुद्दों पर अदालत द्वारा नियुक्त एमिकस क्यूरी सज्जन सिंह ने बताया कि ये शरणार्थी दीर्घकालिक वीजा (एलटीवी) पर भारत में रह रहे थे और एनओआरआई वीजा पर लॉकडाउन से पहले पाकिस्तान गए थे। 
 
तब गृह मंत्रालय ने कहा था कि इन लोगों को वीजा का विस्तार करते हुए जल्द ही देश वापस लाया जाएगा। 
सीमांत लोक संघ के अध्यक्ष हिन्दू सिंह सोढ़ा ने कहा कि संगठन ने इस मुद्दे को राजस्थान सरकार के साथ-साथ केंद्र तक पहुंचाया था। उन्होंने कहा कि हमने सरकार से आग्रह किया है कि ऐसे सभी लोगों की वापसी का मार्ग प्रशस्त किया जाए, जो अपने एनओआरआई वीजा की अवधि समाप्त होने के कारण पाकिस्तान में फंसे हुए हैं। 
 
सोढ़ा ने आगे कहा कि 6 महीने के संघर्ष के बाद हम माली को वापस लाने में सफल रहे, जो लॉकडाउन के कारण पाकिस्तान में फंस गई थीं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

OperationShield के तहत 6 राज्यों में हुई मॉक ड्रिल, पाकिस्‍तान में मची खलबली

सीएम योगी जी तो पॉवरफुल हैं ही, CJI बीआर गवई ने क्यों कही यह बात

Indus Water Treaty स्थगन पर पाकिस्तान की बिलबिलाहट, गिड़गिड़ा रहे शाहबाज को भारत ने दिखाया आईना

Operation Sindoor : क्या पाकिस्तान ने गिराए भारत के 6 फाइटर जेट, सवाल का CDS अनिल चौहान ने दिया जवाब

Covid-19 : देश में पिछले 24 घंटे में Corona Virus से 7 लोगों की मौत, मरीजों की संख्या 2700 के पार, 4 नए वैरिएंट मिले

सभी देखें

नवीनतम

भारत से वीजा की गारंटी नहीं मिलने पर एशिया कप को स्थानांतरित करने की PHF की धमकी

बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं चिराग पासवान, किस सीट पर है नजर

LIVE: अमित शाह ने बंगाल में CFSL की नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया

अल्जीरिया में पाकिस्तान पर बरसे बैजयंत पांडा, ओवैसी और निशिकांत दुबे ने भी इस तरह साधा निशाना

सस्ता हुआ कमर्शिअल गैस सिलेंडर, क्या है नई कीमत?

अगला लेख