Hanuman Chalisa

होमवर्क नहीं करने पर टीचर ने छात्रा की सलवार उतरवाई

Webdunia
रविवार, 19 फ़रवरी 2017 (19:38 IST)
जयपुर। राजस्थान के राजसमंद जिले के नाथद्वारा थाना क्षेत्र में एक अध्यापिका द्वारा 7वीं कक्षा की छात्रा की सलवार जबरन उतरवाने की शर्मनाक घटना के बाद शनिवार को मामला दर्ज किया गया। 
पुलिस ने रविवार को बताया कि एक निजी विद्यालय की अध्यापिका ने होमवर्क नहीं करने पर 7वीं कक्षा की छात्रा से कथित तौर पर जबरन सलवार उतारने के लिए कहा था। थाना अधिकारी महिपाल सिंह ने रविवार को बताया कि इस संबंध में छात्रा के परिजनों की ओर से अध्यापिका हीरल चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है। दर्ज शिकायत के आधार पर अध्यापिका के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 और किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि इसी विद्यालय में पीड़िता छात्रा का भाई भी पढ़ता है। उसने घटना के बारे में परिजनों को बताया और उसके बाद परिजनों की ओर से अध्यापिका के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है तथा मामले की जांच की जा रही है। हालांकि आरोपी अध्यापिका को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

कानपुर के बर्न वार्ड में हुई शादी, दर्द में भी दूल्हे ने नहीं छोड़ा दुल्हन का साथ

कांगो में फैला जानलेवा Ebola वायरस, 80 से ज्यादा मौतें, दुनिया में बढ़ी चिंता, कैसे फैलता है संक्रमण, क्या हैं लक्षण, किन लोगों को फैलता है और बचाव लिए क्या करें

CNG Price Hike : CNG की कीमतों में लगी आग, दिल्ली-NCR में फिर महंगी हुई CNG, 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े दाम

अमित शाह ने गुजरात में विकास कार्यों की समीक्षा की, CM भूपेंद्र पटेल भी हुए शामिल

CM धामी की चम्पावत को बड़ी सौगात, 25 नए हैंडपंपों के लिए 89 लाख रुपये मंजूर

अगला लेख