अस्पताल में किशोरी मरीज का सफाई कर्मी ने किया यौन शोषण, गिरफ्तार

Webdunia
बुधवार, 26 दिसंबर 2018 (12:48 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में स्थानीय निकाय द्वारा संचालित एक अस्पताल में किशोरी मरीज का हाथ बिस्तर से बांधकर 39 वर्षीय सफाईकर्मी ने उसका कथित तौर पर यौन शोषण किया।
 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना के संबंध में दिनेश कोली नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना ठाणे जिले के कल्वा शहर में देर रात करीब साढ़े 12 बजे की है।
 
पुलिस ने बताया कि 14 वर्षीय लड़की को दौरे पड़ने के कारण 19 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सलाइन के लिए उसके एक हाथ को बिस्तर से बांध दिया गया।
 
मामले में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, शनिवार को आरोपी वहां आया। उसने लड़की का दूसरा हाथ भी बिस्तर से बांध दिया और उसे कथित तौर पर अनुचित रूप से छुआ।
 
पुलिस ने बताया कि साथ वाले बिस्तर पर पड़े एक मरीज ने लड़की को परेशान देखा और किसी गड़बड़ी की आशंका के चलते अलार्म बजाया। इसके बाद आरोपी को पकड़ लिया गया।
 
लड़की के पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर कल्वा पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया और उस पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354 तथा पोक्सो कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। अस्पताल प्रशासन ने इस घटना पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

फोटोबाजी के चक्कर में 6 फुट गहरे गड्ढे में गिरे नेताजी, नींव में सीमेंट डालने की कोशिश में फिसला पैर

निमिषा प्रिया के परिजन फांसी टलने से खुश, जिंदा रहने की उम्मीद भी बढ़ी

चीन में जिनपिंग-जयशंकर की मुलाकात पर राहुल गांधी का तंज, विदेश मंत्री चला रहे हैं सर्कस

Samosa, जलेबी जैसे फूड प्रोडक्ट पर चेतावनी लेबल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नहीं दिया निर्देश, पीआईबी ने बताया सच

मोटापे की फिक्र या फास्‍टफूड माफिया की साजिश, समोसे जलेबी नाश्‍ते पर चेतावनी, पित्‍जा बर्गर क्‍या अमृत है?

Congress Meeting : ऑपरेशन सिंदूर से लेकर एयर इंडिया प्लेन क्रैश तक, मानसूत्र सत्र में सरकार को इन मुद्दों पर घेरेगी कांग्रेस

राज ठाकरे ने किया खुलासा, कब करेंगे उद्धव ठाकरे के साथ गठबंधन

पिथौरागढ़ में भीषण हादसा, यात्रियों से भरी जीप खाई में गिरी, 8 की मौत, 5 घायल

यूक्रेनी लोगों ने अमेरिकी सहायता का स्वागत किया, पुतिन को 50 दिन की मोहलत को बहुत लंबा बताया

भाषा विवाद के बीच चन्द्रबाबू नायडू का बड़ा बयान, दिया नरसिंह राव का उदाहरण

अगला लेख