लखीमपुर खीरी में भारी बवाल, 5 किसानों की मौत, कई गाड़ियों में लगाई आग

Webdunia
रविवार, 3 अक्टूबर 2021 (17:12 IST)
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी के तिकुनियां में उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के गांव बनवीर पहुंचने की ख़बर पर रविवार को हजारों किसान उप मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के लिए खड़े हुए थे। केशव प्रसाद मौर्य के पहुंचने से पहले ही कुछ भाजपाइयों और किसानों में बवाल हो गया।

खबरों के अनुसार, आज हजारों किसानों ने महाराजा अग्रसेन खेल मैदान में बने उस हेलीपैड स्थल पर कब्जा जमा लिया। इस दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध करने वाले किसानों की गाड़ियों को रौंद दिया गया। इस बीच किसानों ने गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। घटना में करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हैं, जबकि 5 किसानों की मौत की खबर है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आंदोलनरत किसानों को हटाने का प्रयास किया, जिसे लेकर दोनों पक्षों में बवाल शुरू हो गया। इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने किसानो की भीड़ को कार से रौंदने की कोशिश की।

आरोप है कि किसानों को रौंदने का प्रयास करने वालों में स्थानीय सांसद और गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी का पुत्र आशीष उर्फ मोनू भी शामिल है।घटनास्थल पर चेतावनी के बावजूद बड़ी तादाद में किसान डटे हुए हैं।

बवाल की सूचना पर डीएम व एसपी समेत भारी फोर्स तिकुनिया पहुंच गया है। किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर अभी भी किसान डटे हुए हैं। तिकुनिया में किसान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को काले झंडे दिखाने के लिए खड़े हुए थे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में 8 लड़कों ने पहले लड़के निर्वस्त्र किया, फिर हत्या कर शव नहर में फेंका

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रियों का दूसरा जत्था भी हुआ रवाना, कश्मीर पहुंचे 15 हजार से अधिक श्रद्धालु

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

क्या संविधान से हटाए जा सकते हैं ‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘समाजवाद’ जैसे शब्द? क्या हैं संविधान संशोधन के नियम

अगला लेख