मानव तस्करों से 13 नाबालिग बच्चों को बचाया

Webdunia
रविवार, 25 सितम्बर 2016 (19:23 IST)
ब्रह्मपुर (ओडिशा)। 2 लड़कियों समेत 13 नाबालिग बच्चों को यहां रेलवे स्टेशन से बचाया गया है। इन बच्चों को ओडिशा से कथित तौर पर तस्करों द्वारा ले जाया जा रहा था। एक एनजीओ ने रविवार को यह दावा किया।
 
इन बच्चों की उम्र 14 और 16 वर्ष के बीच है और ये गंजाम, गजपति और कंधमाल जिलों से हैं। ये गोवा, सूरत, बेंगलुरु और मुंबई जाने के लिए प्रतीक्षा कर रहे थे, जहां वे दैनिक मजदूरों के तौर पर काम किया करते थे।
 
सोसाइटी फॉर चिल्ड्रेन (सोच) नाम के एक एनजीओ के. कमलकांत नायक ने दावा किया कि इन नाबालिगों को पिछले 3 दिनों में बचाया गया और शनिवार को इन्हें जिला बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश किया गया और इनके मां-बाप से बात की जाएगी।
 
उन्होंने कहा कि इनमें से ज्यादातर बच्चे स्कूली पढ़ाई बीच में ही छोड़ चुके हैं। ये बच्चे मानव तस्करों की पहचान के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे सके। (भाषा) 

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कांग्रेस में की वापसी

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

दिग्विजय ने 400 पार के नारे पर उठाए सवाल, भाजपा पर लगाया संविधान बदलने का आरोप

अगला लेख