UP : अलीगढ़ में 2 मस्जिदों को होली से बचाने के लिए तिरपाल से ढंका

Webdunia
रविवार, 24 मार्च 2024 (16:55 IST)
2 mosques in Aligarh covered with tarpaulin : अलीगढ़ शहर में होली के अवसर पर रंग डाले जाने से बचने के लिए कम से कम 2 मस्जिद को एहतियातन तिरपाल से ढंक दिया गया है। होली की पूर्व संध्या पर शांति बनाए रखने के लिए शहर में कानून-व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया है।
ALSO READ: UP ATS को मिली बड़ी सफलता, ISIS मॉड्यूल से जुड़ा 25 हजार का इनामी फैजान बख्तियार अलीगढ़ से गिरफ्तार
पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) अभय पांडेय ने रविवार को बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र में सब्जी मंडी स्थित हलवाईयान मस्जिद और दिल्ली गेट स्थित एक अन्य मस्जिद सहित कम से कम 2 मस्जिद को तिरपाल से ढंक दिया गया है, ताकि कोई भी व्यक्ति होली के दौरान उन पर रंग न फेंक सके।
ALSO READ: अलीगढ़ के चाचा नेहरू मदरसे में गूंजेगा राम नाम, होंगे भजन-कीर्तन
उन्होंने बताया कि संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया है और पुराने शहर के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। पांडेय ने बताया कि होली की पूर्व संध्या पर शांति बनाए रखने के लिए शहर में कानून-व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। (भाषा) (File photo)  
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख