Jharkhand: एक और श्रद्धा वाकर हत्याकांड, लिव इन पार्टनर के 50 टुकड़े कर दिए, आरोपी गिरफ्तार

शव के टुकड़े कर जंगल में जंगली जानवरों के खाने के लिए छोड़ दिया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 28 नवंबर 2024 (11:40 IST)
Murder Case: झारखंड (Jharkhand) के खूंटी (Khunti) जिले में एक जंगल से सटे इलाके में कसाई का काम करने वाले 25 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी 'लिव-इन पार्टनर' (live in partners) की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव के कई टुकड़े कर दिए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान नरेश भेंगरा के रूप में हुई है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
'लिव-इन' को छोड़ दूसरी महिला से शादी कर ली : यह मामला हत्या के लगभग एक पखवाड़े बाद 24 नवंबर को उस समय सामने आया जब जरियागढ़ थाना क्षेत्र के जोरदाग गांव के समीप एक आवारा कुत्ते को मानव अंग के साथ देखा गया। भेंगरा पिछले कुछ साल से जिले की ही 24 वर्षीय महिला के साथ तमिलनाडु में 'लिव-इन' में रह रहा था। कुछ समय पहले वह झारखंड लौटा और अपनी साथी को बताए बिना उसने दूसरी महिला से शादी कर ली और अपनी पत्नी को साथ लिए बिना ही दक्षिणी राज्य वापस चला गया।ALSO READ: MBA छात्र की हत्या, तेज रफ्तार गाड़ी को टोकना बना प्रियांशु का काल
 
खूंटी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमन कुमार ने बुधवार को बताया कि यह क्रूर घटना 8 नवंबर को खूंटी में हुई। आरोपी ने दूसरी महिला से शादी कर ली थी और वह पीड़िता को अपने घर नहीं ले जाना चाहता था। आरोपी उसे जरियागढ़ थाने के जोरदाग गांव में अपने घर के पास एक जंगल में ले गया और उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिए। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।ALSO READ: MP : दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, सरपंच सहित 8 लोगों पर FIR
 
मामले की जांच कर रहे निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि व्यक्ति तमिलनाडु में एक कसाई की दुकान में काम करता था और 'चिकन' काटने में माहिर था। सिंह ने बताया कि उसने महिला के शरीर के अंगों को 40 से 50 टुकड़ों में काटने की बात स्वीकार की और फिर उन्हें जंगल में जंगली जानवरों के खाने के लिए छोड़ दिया।
 
पुलिस ने 24 नवंबर को इलाके में एक कुत्ते को कटे हुए मानव हाथ के साथ देखने के बाद महिला के शव के कई अंग बरामद किए। सिंह ने बताया कि महिला को उसकी शादी के बारे में पता नहीं था इसलिए उसने उस पर खूंटी लौटने का दबाव बनाया। रांची पहुंचने के बाद वे 24 नवंबर को ट्रेन से उस व्यक्ति के गांव के लिए रवाना हो गए।
 
अधिकारी ने कहा कि आरोपी उसे एक ऑटोरिक्शा में खूंटी स्थित अपने घर के पास ले गया और उसे इंतजार करने के लिए कहा। वह धारदार हथियार लेकर लौटा और उससे दुष्कर्म करने के बाद दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद उसने शव को 40 से 50 टुकड़ों में काटा और खुद अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए घर चला गया।ALSO READ: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में माओवादियों ने 2 लोगों की हत्या कर दी
 
शव के टुकड़ों की बरामदगी के बाद जंगल में मृत महिला के सामान वाला एक बैग भी मिला जिसमें उसका आधार कार्ड भी शामिल था। महिला की मां को मौके पर बुलाया गया और उसने अपनी बेटी के सामान की पहचान की। इस घटना से क्षेत्र के लोग स्तब्ध हैं और 2022 में हुए श्रद्धा वाकर हत्याकांड की याद ताजा कर दी। 'लिव-इन पार्टनर' ने ही वॉकर की हत्या की थी और उसके शव के टुकड़े कर दक्षिण दिल्ली स्थित महरौली के जंगल में फेंक दिया था।(भाषा)

Edited by: Ravindra Gupta
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

जानिए कैसा होगा चिनाब ब्रिज से होकर जाने वाली कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर, बुकिंग, किराया, रूट की पूरी जानकारी

राम मंदिर के प्रसाद के नाम पर अमेरिका में ठगी, लूटें 10.49 करोड़, चौंका देगी ये रिपोर्ट

बाल पोर्नोग्राफी के खिलाफ अभियान में 12 देशों में 20 लोग गिरफ्तार : इंटरपोल

तमिलनाडु तट पर मिली रहस्यमयी 'मनहूस मछली' क्या तबाही की है भविष्यवाणी, 2011 सुनामी के पहले भी आई थी नजर

बिहार की सभा में राहुल गांधी ने राज्य को बताया भारत की अपराध राजधानी

अगला लेख