पंजाब मंत्रिपरिषद का विस्तार, आप के 5 विधायकों ने ली मंत्री के रूप में शपथ

Webdunia
सोमवार, 4 जुलाई 2022 (19:28 IST)
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को अपनी मंत्रिपरिषद का विस्तार किया जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) के 5 विधायकों ने मंत्री के रूप में शपथ ली। इस साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव में जीत के उपरांत राज्य की सत्ता में आप के आने के बाद मान के नेतृत्व वाली सरकार का यह पहला मंत्रिपरिषद विस्तार है।
 
पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने सोमवार शाम यहां पंजाब राजभवन के गुरु नानकदेव सभागार में विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सुनाम से 2 बार के विधायक अमन अरोड़ा को छोड़कर 4 अन्य पहली बार विधायक बने हैं। सबसे पहले अरोड़ा ने शपथ ली। उनके बाद डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने शपथ ली, जो अमृतसर दक्षिण सीट से विधायक हैं।
 
उनके बाद गुरु हर सहाय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले फौजा सिंह सराय, समाना से विधायक चेतन सिंह जौरमाजरा और खरड़ से विधायक अनमोल गगन मान को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। अनमोल गगन मान दूसरी महिला हैं, जो मान के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री बनी हैं। इन सभी ने पंजाबी में शपथ ली। 5 नए चेहरों में से 4 विधायक मालवा क्षेत्र से और 1 विधायक माझा क्षेत्र से हैं। 5 और मंत्रियों के शामिल होने से मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री सहित 15 हो गई है।
 
विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के साथ आप की सरकार बनने के बाद मार्च में पहली बार के 8 विधायकों सहित 10 विधायकों को मंत्री के रूप में शामिल किया गया था। हालांकि मई में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोपों में राज्य मंत्रिपरिषद से बर्खास्त कर दिया गया था जिससे राज्य सरकार में मंत्रियों की संख्या 9 रह गई थी। पंजाब में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की अधिकतम संख्या 18 हो सकती है। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 117 सीटों वाली विधानसभा में 92 सीटें जीतकर सत्ता हासिल की थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

CM सिद्धारमैया ने बताई अपनी प्रेम कहानी, क्या उन्हें मिल पाया अपना प्यार?

गर्मी ने बढ़ाया पानी का संकट, जलाशयों के जल स्तर में भारी गिरावट

मैं ठीक हूं, बुद्धि का इस्तेमाल करें भाजपा नेता : नवीन पटनायक

गोलगप्पों के लिए खूनी खेल, घर की छत से चली ताबड़तोड़ गोलियां, वीडियो हुआ वायरल

Porsche car accident Pune: सबूत छिपाने की कोशिश, आरोपी का पिता न्यायिक हिरासत में

live : 58 सीटों पर मतदान, पहले 2 घंटे में 10.52 फीसदी वोटिंग

सुदर्शन पटनायक ने आम से बनाई कलाकृति, मतदाताओं को किया जागरूक

दिल्ली में वोटिंग का उत्साह, राष्‍ट्रपति मुर्मू समेत कई दिग्गजों ने किया मतदान

पोप ने 15 साल के लड़के को माना संत, कैंसर से हुई थी मौत, जानें क्‍या है मामला

anantnag loksabha election : अनंतनाग में मतदान, क्यों भड़कीं PDP नेता महबूबा मुफ्ती?

अगला लेख