Hanuman Chalisa

Mumbai में कृष्ण जन्माष्टमी पर हादसा, दही हांडी बांधते समय गिरने से 'गोविंदा' की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 16 अगस्त 2025 (19:02 IST)
Incident over Dahi Handi in Mumbai : महाराष्ट्र में मुंबई के मानखुर्द में शनिवार दोपहर को दही हांडी बांधते समय गिरने से 32 वर्षीय एक ‘गोविंदा’ की मौत हो गई। वह महाराष्ट्र नगर स्थित अपने घर की पहली मंजिल की खिड़की से रस्सी के सहारे ‘दही हांडी’ बांधने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान वह गिर गया। मृतक की पहचान जगमोहन शिवकिरण चौधरी के रूप में हुई। जबकि 30 अन्य घायल हो गए। जिनमें से 18 मानखुर्द के हैं जबकि छह-छह व्यक्ति महानगर के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों से हैं। जन्माष्टमी के मौके पर पूरे महाराष्ट्र में दही हांडी का उत्सव मनाया जाता है।

महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे और अन्य क्षेत्रों में दही हांडी उत्सव के दौरान हुए अलग-अलग हादसों में एक ‘गोविंदा’ की मौत हो गई जबकि 30 अन्य घायल हो गए। जिनमें से 18 मानखुर्द के हैं जबकि छह-छह व्यक्ति महानगर के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों से हैं। शहरभर में कई दही हांडी कार्यक्रमों में शामिल हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना (उबाठा) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुंबई सहित आगामी स्थानीय निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन की ही जीत होगी।
 
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के मानखुर्द में दही हांडी बांधते समय गिरने से एक गोविंदा की मौत हो गई जबकि 30 लोग घायल हो गए, जिनमें से 18 मानखुर्द के हैं जबकि छह-छह व्यक्ति महानगर के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों से हैं।
ALSO READ: कृष्ण जन्माष्टमी पर दही हांडी कैसे मनाते हैं ?
शहरभर में कई दही हांडी कार्यक्रमों में शामिल हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना (उबाठा) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुंबई सहित आगामी स्थानीय निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन की ही जीत होगी। उन्होंने उद्धव ठाकरे नीत पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, महानगरपालिका में बदलाव का समय सन्निकट है। हमने इसे लूटने वालों के पाप की ‘हांडी’ तोड़ दी है और विकास की हांडी शुरू कर दी है।
 
अविभाजित शिवसेना ने 1997 से 2022 तक लगातार 25 वर्षों तक बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) पर नियंत्रण रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश भी शहर के ‘गोविंदाओं’ के उत्साह को कम नहीं कर पाई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शुक्रवार सुबह 8.30 बजे से शनिवार सुबह 5.30 बजे के बीच मुंबई के कई हिस्सों में 200 मिमी से ज़्यादा बारिश हुई।
 
पूर्वी उपनगरों में विक्रोली में सबसे अधिक 248.5 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके बाद सांताक्रूज़ में 232.5 मिमी, सायन में 221 मिमी और जुहू में 208 मिमी वर्षा हुई। ठाणे में दही हांडी उत्सव के दौरान भारी बारिश के बीच ‘गोविंदा’ टीम ने 10 स्तरीय पिरामिड बनाया और महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने इस संबंध में दावा किया कि यह एक विश्व रिकॉर्ड है।
ALSO READ: CM देवेंद्र फडणवीस का राज ठाकरे पर पलटवार, बोले- आपको भी गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन...
उन्होंने यह उपलब्धि हासिल करने वाली कोंकण नगर राजा गोविंदा टीम को 25 लाख रुपए का पुरस्कार देने की भी घोषणा की। ठाणे में हुए उक्त कार्यक्रम के आयोजक सरनाईक के बेटे पुरवेश ने कहा, इससे पहले हमारे मंच पर नौ स्तरीय पिरामिड का रिकॉर्ड बनाया गया था। आज कोंकण नगर के गोविंदाओं ने दस स्तरीय का रिकॉर्ड बनाया।
 
घाटकोपर में भाजपा विधायक राम कदम ने यहां एक दही हांडी लगाई, जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शामिल सुरक्षाकर्मियों को समर्पित की गई। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत की सेना ने पाकिस्तान पर हमला करने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था।
 
उन्होंने कहा, हमारे सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान के पाप का घड़ा फोड़ा है और हमने इस त्योहार को अपने जवानों की बहादुरी को समर्पित किया है। महायुति सरकार ने 2022 में दही हांडी को साहसिक खेल का दर्जा दिया। सरकार ने उत्सव में भाग लेने वाले ‘गोविंदाओं’ को बीमा उपलब्ध कराने का भी ऐलान किया।
ALSO READ: Devendra Fadnavis : उद्धव ठाकरे पर देवेंद्र फडणवीस का कटाक्ष, विजय रैली में रुदाली भाषण
इस वर्ष का उत्सव महत्वपूर्ण है, क्योंकि अब यहां निकाय चुनाव होने हैं, जिससे सभी राजनीतिक दल अपने कार्यकर्ताओं को संगठित करने के लिए इस उत्सव का सहारा ले रहे हैं। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर पूरे महाराष्ट्र में दही हांडी का उत्सव मनाया जाता है। इस दिन युवा पुरुषों और महिलाओं की टोलियां मानव पिरामिड बनाकर ऊंचाई पर रस्सी से लटकी हुई दही हांडी को तोड़ने की प्रतियोगिता में भाग लेती हैं।
 
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान जगमोहन शिवकिरण चौधरी के रूप में हुई। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि वह महाराष्ट्र नगर स्थित अपने घर की पहली मंजिल की खिड़की से रस्सी के सहारे ‘दही हांडी’ बांधने की कोशिश कर रहा था, इसी दौरान वह गिर गया।
ALSO READ: Maharashtra : दही हांडी उत्सव से पहले सरकार का बड़ा ऐलान, 1.5 लाख 'गोविंदाओं' का होगा बीमा, जानिए क्‍या है योजना...
दही हांडी में 'गोविंद' का अर्थ है वे लोग हैं जो पिरामिड बनाकर दही हांडी (ऊंचाई पर लटकी हुई दही और मक्खन से भरी मटकी) को फोड़ने की कोशिश करते हैं। अधिकारी ने बताया कि चौधरी को नगर निगम द्वारा संचालित शताब्दी गोवंडी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जन्माष्टमी के मौके पर पूरे महाराष्ट्र में दही हांडी का उत्सव मनाया जाता है। (इनपुट भाषा)
(File Photo) 
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Diwali पर अयोध्या में बना विश्व रिकॉर्ड, 26 लाख से अधिक दीयों से जगमगाए सरयू के घाट

Indore : किन्‍नर मामले में पुलिस ने तेज की कार्रवाई, 3 मुख्य आरोपियों पर 30 हजार का इनाम घोषित

प्रज्ञा ठाकुर का विवादित बयान, बेटी कहना न माने तो उसकी टांगें तोड़ दो...

खुला बांके बिहारी मंदिर का खजाना, योगी सरकार से अखिलेश बोले- मंदिरों के खजाने तो छोड़ दे

ओवैसी की AIMIM ने बिहार में उतारे 25 उम्मीदवार, किसे कहां से मिला टिकट

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री ने श्रीरामलला के दरबार में लगाई हाजिरी, आरती उतारकर की परिक्रमा

समाज तोड़क और राष्ट्र तोड़क तत्वों से रहना होगा सावधान : योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने देखी रामलीला, कलाकारों की हौसलाअफजाई भी की

सीएम योगी ने अयोध्या की निषाद बस्ती में मनाई दीपावली, बच्चों को दी मिठाइयां और उपहार

PM मोदी ने गोवा तट पर नौसैनिकों संग मनाई दिवाली, INS Vikrant से जवानों को किया संबोधित

अगला लेख