तमिलनाडु-पुडुचेरी में Income Tax की छापेमारी, 32 करोड़ की नकदी, 28 करोड़ का सोना जब्त

Webdunia
गुरुवार, 19 अक्टूबर 2023 (22:23 IST)
Income Tax raid in Tamil Nadu-Puducherry : आयकर विभाग ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में 2 बड़े व्यापारिक समूहों के खिलाफ हालिया छापेमारी के दौरान 32 करोड़ रुपए की नकदी और 28 करोड़ रुपए का सोना जब्त किया है। इनमें एक कारोबारी समूह का संबंध कथित तौर पर द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) सांसद एस जगतरक्षकन से है।
 
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने बुधवार को एक बयान में कहा कि दोनों समूहों के लगभग 100 परिसरों पर छापेमारी पांच अक्टूबर को शुरू हुई थी। इनमें एक समूह पेशेवर शिक्षा देने वाले शिक्षण संस्थानों का संचालन करता है, जबकि दूसरा समूह शराब, दवा, अस्पताल और होटल क्षेत्र में सक्रिय है।
 
उसी दिन कर अधिकारियों ने द्रमुक सांसद जगतरक्षकन और उनसे जुड़े कुछ लोगों के घर पर भी छापा मारा था। जगतरक्षकन विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में सक्रिय हैं।
 
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया में सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा था, “केंद्र की भाजपा सरकार की बदले की राजनीति की कोई सीमा नहीं है।”
 
आयकर विभाग के शीर्ष संस्थान सीबीडीटी ने एक बयान में कहा, “दोनों समूहों के खिलाफ अभी तक की छापेमारी में 32 करोड़ रुपए की बेहिसाब नकदी और 28 करोड़ रुपए का सोना जब्त किया गया है।”
 
हालांकि आरोपी समूहों या उनके प्रवर्तकों का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन सूत्रों ने बताया कि एक आरोपी समूह का संबंध जगतरक्षकन से है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

UN ने कहा, TRF ने पहलगाम हमले के स्थल की तस्वीर प्रकाशित की, 2 बार ली थी जिम्मेदारी

भीषण भूकंप के बाद रूस और जापान में सुनामी, क्या होगा भारत पर असर?

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, LOC के पास मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

Weather Update: दिल्ली में भारी वर्षा, मध्यप्रदेश के कई जिलों में मूसलधार वर्षा से बाढ़, जानें देशभर का मौसम

LIVE: रूस के कुरील द्वीप और जापान के होक्काइडो के तटीय क्षेत्रों में सुनामी

अगला लेख