Hanuman Chalisa

PAK सेना ने राजौरी में अग्रिम चौकियों, गांवों को निशाना बनाया, Indian Army ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Webdunia
सोमवार, 19 अगस्त 2019 (00:21 IST)
जम्मू। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाक सेना ने लगातार दूसरे दिन संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर न केवल भारतीय चौकियों को निशाना बनाया, बल्कि गांवों पर मोर्टार दागे। भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।
 
रविवार की शाम लगभग पौने 7 बजे पाकिस्तानी सेना नौशेरा सेक्टर के कलाल क्षेत्र में मोर्टार दागने लगी और छोटे हथियारों से गोलीबारी करने लगी। भारतीय सेना ने इसका कड़ा जवाब दिया, जिससे पाकिस्तानी सेना में हड़कंप मच गया। 
 
समाचार दिए जाने तक गोलीबारी जारी थी। वैसे पाकिस्तानी सेना की इस गोलाबारी में किसी जवान के शहीद होने या गांव के किसी व्यक्ति के मारे जाने की खबर नहीं है। 
 
सनद रहे कि गुजरे शनिवार को भी पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम उल्लंघन किया था, जिसमें देहरादून 35 वर्षीय लांस नायक संदीप थापा शहीद हो गए थे।

जवाब में भारतीय सेना ने भी अपनी तोपों के मुंह खोल दिए थे, जिसके नतीजे में पाकिस्तान की कई चौकियां तबाह हुई और कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

अगला लेख