डॉक्टर ने 400 ग्राम की नवजात को बचाया

Webdunia
शनिवार, 13 जनवरी 2018 (18:15 IST)
जयपुर। डॉक्टर सचमुच मसीहा होते हैं इस बात को उदयपुर के एक डॉक्टर ने महज 400 ग्राम की नवजात बच्ची को जीवनदान दे कर साबित कर दिखाया है।
 
इस बच्ची का जन्म के समय वजन मात्र 400 ग्राम था। आप सोच सकते हैं ऐसे बच्चे की क्या हालत रही होगी? पर एक डॉक्टर के कमाल ने इस बात को साबित कर दिया कि क्यों लोग चिकित्सकों को भगवान मानते हैं। उस डॉक्टर ने इस नन्ही सी जान को बचाने के लिए 7 महीने तक जी जान लगा दिया और अब बच्ची अपनी मुस्कान से उस डॉक्टर को शुक्रिया अदा करती नजर आ रही है। 
 
राजस्थान के उदयपुर में एक डॉक्टर सुनील जांगिड़ ने दक्षिण एशिया में अब तक के सबसे छोटे और सबसे कम वजन वाले बच्चे की जिंदगी को बचा कर ना सिर्फ एक रिकॉर्ड बना दिया है, बल्कि लाखों लोगों के दिलों को छू लिया है। यहां के एक निजी हॉस्पिटल में पिछले साल एक बच्ची का जन्म हुआ था। 
 
जन्म के समय उस बच्ची की लंबाई सिर्फ 22 सेंटीमीटर और उसका वजन मात्र 400 ग्राम था। तब बच्ची ठीक से सांस भी नहीं ले पा रही थी और उसका शरीर नीला पड़ता जा रहा था। बच्ची के मां बाप सहित सभी लोग यह मानकर चल रहे थे कि वह जिंदा नहीं बच पाएगी। 
 
तब हॉस्पिटल के डायरेक्टर सुनील जांगिड और उनके सहयोगी ने इस बच्ची की जिंदगी बचाने की नामुमकिन चुनौती को स्वीकार किया। बच्ची को इंटेंसिव केयर यूनिट में रखा गया। शुरुआत में ही शरीर से पानी का वाष्पीकरण होने के कारण उसका वजन और कम हो गया। कमजोर शरीर और प्रीमेच्योर होने के कारण उसकी आंतें और पेट दूध पचाने लायक भी नहीं थे। 
 
तब इस स्थिति में उस बच्ची को ग्लूकोज, सभी तरह के प्रोटीन आदि उसकी नसों में डालकर ही शरीर में पहुंचाए गए। करीब 7 महीनों लंबे इस अथक प्रयास के बाद आज इस बच्ची का वजन करीब ढाई किलो हो गया है और वह पूरी तरह से स्वस्थ है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, LOC के पास मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर

Weather Update: दिल्ली में भारी वर्षा, मध्यप्रदेश के कई जिलों में मूसलधार वर्षा से बाढ़, जानें देशभर का मौसम

LIVE: रूस के कुरील द्वीप और जापान के होक्काइडो के तटीय क्षेत्रों में सुनामी

बड़ी खबर, रूस में शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी, जापान तक असर, अमेरिका में अलर्ट

ट्रंप ने दिए संकेत, भारत पर लगेगा 20 से 25 फीसदी टैरिफ

अगला लेख