Hanuman Chalisa

मुंबई में indigo के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 16 जुलाई 2025 (22:43 IST)
दिल्ली से गोवा जा रही रही इंडियो फ्लाइट की इमरजेंसी लैडिंग हुई। इंडिगो विमान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग हुई। मीडिया खबरों के मुताबिक एक इंजन फेल होने से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई।

विमान करीब 17 मिनट तक हवा में रहा। मीडिया खबरों के मुताबिक विमान रात 9.42 बजे उतरा। पायलट ने रात 9.25 बजे अलार्म बजाया था।

सूत्र ने बताया कि एयरबस ए320नियो विमान को रात नौ बजकर 52 मिनट पर आपात स्थिति में उतारा गया। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि विमान में कितने लोग सवार थे। सूत्र ने कहा कि दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-6271 के लिए पूर्ण आपात स्थित घोषित की गई और एक इंजन में खराबी के कारण इसका मार्ग परिवर्तित कर इसे मुंबई लाया गया।

एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी, लखनऊ-दुबई उड़ान रद्द 
 
लखनऊ हवाई अड्डे पर बुधवार सुबह एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक बोइंग विमान में तकनीकी समस्या आ जाने के बाद शहर से दुबई जाने वाली उड़ान रद्द कर दी गई। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। उड़ान आईएक्स 193 को बोइंग 737 मैक्स विमान से संचालित किया जाना था। उड़ान को अब गुरुवार को लगभग उसी समय के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है।
 
सूत्र ने बताया कि विमान में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण लखनऊ-दुबई उड़ान रद्द कर दी गई। इस उड़ान में 155 से अधिक यात्री सवार होने वाले थे। सूत्र ने बताया कि यात्रियों को होटल में ठहरने की सुविधा और पूरा पैसा वापस या बाद की तारीख के लिए मुफ़्त में बुकिंग के विकल्प दिए गए। अधिकतर यात्रियों ने होटल में ठहरने का विकल्प चुना। भाषा Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

क्या सच में खतरा है? अमरनाथ यात्रा के इतिहास की सबसे बड़ी सुरक्षा

जॉर्जिया मेलोनी से जुड़ी 10 बड़ी बातें, जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं...

पार्टी लाइन से अलग हटे शशि थरूर! नाविकों के मुद्दे पर किया पीएम मोदी का समर्थन; बीजेपी बोली- राहुल गांधी का पर्दाफाश

NEET Re-Exam का 'ब्लंडर' : नागपुर के छात्र का सेंटर सीधे अबू धाबी! न पासपोर्ट, न पैसे, राहुल गांधी ने NTA को घेरा

सभी देखें

नवीनतम

भारत की समुद्री शक्ति को नई उड़ान, PM मोदी ने INS Dunagiri, Agray और Sanshodhak किए कमीशन

International Yoga Day 2026: गुजरात में योग दिवस का उत्सव, CM भूपेंद्र पटेल ने मानसा में किया सामूहिक योग

NEET Re-Exam 2026: धर्मेंद्र प्रधान बोले- बिना डर और तनाव के दें परीक्षा, 22 लाख छात्रों से क्या अपील की

CM धामी का योग दिवस संदेश, ‘युवा स्वस्थ होंगे तभी विकसित भारत का सपना होगा साकार’

यूपी में स्थानीय भाषा में मिलेगी नौकरी की जानकारी, सभी मंडलों में योगी सरकार शुरू करेगी 'ब्लू डॉट्सएआई'

अगला लेख