इंदौर प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान, राजेन्द्र माथुर स्मृति व्याख्यान का आयोजन

Webdunia
शनिवार, 9 अप्रैल 2022 (21:36 IST)
इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब के कौस्तुभ जयंती वर्ष एवं रज्जू बाबू के स्मृति दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब द्वारा शहर के वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर राजेन्द्र माथुर स्मृति व्याख्यान का भी आयोजन किया गया। उपसभापति हरिवंश ने पत्रकारों को सम्मानित किया। वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री अभय छजलानी की अस्वस्थता के चलते उनके सुपुत्र वेबदुनिया के संस्थापक विनय छजलानी ने यह सम्मान ग्रहण किया।
 
राजेंद्र माथुर स्मृति व्याख्यान में इस बार 'सोशल मीडिया के दौर में प्रिंट मीडिया कैसे बचाए अपना वजूद' विषय पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने व्याख्यान दिया। 
प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने बताया कि इंदौर प्रेस क्लब का 60वां स्थापना दिवस 9 अप्रैल 2022, शनिवार को मनाया गया। शनिवार सुबह 8 बजे माल्यार्पण पलासिया चौराहा स्थित स्व. रज्जू बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
कलम की स्वर्णयात्रा पूर्ण करने वाले वरिष्ठजनों का सम्मान : इंदौर प्रेस क्लब स्थापना दिवस समारोह में जिन पत्रकारों का सम्मान किया गया, उनमें पद्मश्री अभय छजलानी, विमल झांजरी, कृष्णकुमार अष्ठाना, उमेश रेखे, महेश जोशी, श्रवण गर्ग, सुरेश ताम्रकर, रवीन्द्र शुक्ला, श्रीकृष्ण बेडेकर, ब्रजभूषण चतुर्वेदी, शशिकांत शुक्ल, बहादुरसिंह गेहलोत, विद्यानंद बाकरे, कृष्णचंद दुबे, चंद्रप्रकाश गुप्ता, सतीश जोशी, चंदू जैन, गजानंद वर्मा, दिलीप गुप्ते, विक्रम कुमार और मदनलाल बम शामिल हैं।
 
राजेंद्र माथुर स्मृति व्याख्यान में इस बार 'सोशल मीडिया के दौर में प्रिंट मीडिया कैसे बचाए अपना वजूद' विषय पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने व्याख्यान दिया। विषय प्रवर्तन वरिष्ठ पत्रकार डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री आलोक मेहता ने की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथ बंधे हुए, तहखाने में कैदी जैसा जीवन, नोएडा के वृद्धाश्रम की दिल दहलाने वाली कहानी

8 साल बाद रेलवे में आ रही हैं इस पद के लिए बंपर भर्तियां

टॉयलेट सीट पर बैठकर गुजरात हाईकोर्ट की सुनवाई से जुड़ा शख्स, वीडियो हुआ वायरल

बिहार में तेज प्रताप यादव बनेंगे किंगमेकर या बिगाड़ेंगे तेजस्वी का सियासी खेल?

रूस में 14 भारतीय नागरिक लापता, उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 9 लोग

सभी देखें

नवीनतम

संविधान में समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्दों की समीक्षा जरूरी : जितेंद्र सिंह

पंजाब में ISI समर्थित BKI आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पिस्तौल और गोला-बारूद समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

भगवान बलभद्र का रथ फंसा, पुरी रथयात्रा के दौरान 600 से ज्यादा लोग घायल

अमेरिकी उच्चतम न्यायालय का बड़ा फैसला, ट्रंप के आदेश पर स्थिति साफ नहीं

Jio और Airtel ने मई में जोड़े 99 फीसदी से ज्‍यादा नए ग्राहक

अगला लेख