Hanuman Chalisa

इंदौर में विवाह समारोह से लाखों रुपए और गहनों से भरा बैग उड़ाया (वीडियो)

Webdunia
बुधवार, 25 अप्रैल 2018 (14:31 IST)
केसरबाग रोड़ स्थित एक विट्ठल मैरिज गार्डन में मेहमान बनकर घुसे तीन बदमाशों ने साढ़े चार लाख रुपए नकद व हीरे जड़ित सोने के आभूषणों से भरा बैग उड़ा ले गए। घटना 24 अप्रैल 2018 मंगलवार दोपहर 2 से 3 बजे के बीच की है।
 
 
बताया जाता है कि बैग दुल्हन और उनकी मां की बगल में रखा हुआ था। बैग चोरी करने के बाद चोरों ने बैग से मोबाइल निकाला और सपना-संगीता के पास फेंककर गायब हो गए। पुलिस ने चोरी के तीन सीसीटीवी फुटेज जुटाए हैं। गार्डन के सीटीटीवी फुटेज में तीन बदमाश वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहां स्थित एक फोटोग्राफर के द्वरा फोटो खींचने के दौरान वह बदमाश भी एक फोटो में नजर आ रहा है जिसने बैग चुराया। राजेंद्र नगर पुलिस के मुताबिक, घटना मंगलवार दोपहर की है। लेखक और चित्रकार प्रभु जोशी के भाई कालानीबाग देवास निवासी हरि जोशी की बेटी संयुक्ता की केसरबाग रोड़ स्थित रुक्मिणी विट्ठल मैरिज गार्डन में शादी थी।

देखें वीडियो
दुल्हन की मां रजनी के पास एक बैग था जिसमें करीब साढ़े 4 लाख रुपए और इतने ही रुपए के मंगलसूत्र, चूड़ियां, टॉप्स, अंगूठियां, झुमके और मोबाइल, एटीएम कार्ट आदि रखे थे। हरि जोशी के मुताबिक सभी मंडप में बैठे थे। रजनी ने रस्म पूरी करने के लिए बैग को अपने हाथ से नीचे रख दिया था, इसी बीच मौके का फायदा उठाकर नीचे रखा बैग बदमाश उठाकर फरार हो गए।
 
 
रस्म पूरी होने के बाद जब रजनी को बैग का ध्यान आया तो वह नियत जगह पर नहीं था। बैग नहीं पाकर परिजनों होश उड़ गए और विवाह समारोह में अफरा तफरी मच गई। बाद में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस अभी तक बदमाशों को पकड़ने में सफल नहीं हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

योगी सरकार आयुष छात्रों को देगी 3-डी एनाटोमेज टेबल की सुविधा

चिल्ला एलिवेटेड रोड परियोजना से एनसीआर के ट्रैफिक में लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

आजम खान को कोर्ट से झटका, 2 साल की हुई जेल, दिया था यह विवादित बयान

अगला लेख