रशियन टूरिस्ट से छेड़छाड़, विरोध करने पर पत्थर से किया चोटिल

हिमा अग्रवाल
रविवार, 26 मार्च 2023 (00:04 IST)
ऋषिकेश जिले में एक विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद से धार्मिक और पर्यटन स्थल ऋषिकेश में महिला सुरक्षा को लेकर अंगुली उठने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भूतनाथ मंदिर के पास पहुंची और महिला को स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए एडमिट किया।

पुलिस ने विदेशी महिला के साथ छेड़छाड़ और सिर पर पत्थर मारकर घायल करने वाले शख्स की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करके विदेशी महिला को लहूलुहान करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लक्ष्मण झूला पुलिस के मुताबिक ऋषिकेश के भूतनाथ मंदिर के पास से एक रूसी महिला पर्यटक गुजर रही थी। मंदिर के निकट रास्ते पर एक युवक ने रूसी महिला को रोककर बातचीत करने का प्रयास किया। इस महिला ने युवक को अनदेखी करके आगे बढ़ने का प्रयास किया तो उसने विदेशी महिला पर दोस्ती करने का दबाव बनाया।

रूसी महिला ने युवक की इस हरकत का विरोध किया, जिसके चलते युवक ने महिला से छेड़छाड़ करते हुए पत्थर से हमला बोल दिया। सिर में पत्थर लगने से वह लहूलुहान हो गई। घायल युवती की चीख सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। इसी बीच आरोपी मौका पाकर जंगलों की तरफ भाग गया।

सूचना पर थाना लक्ष्मण झूला प्रभारी अपने दल के साथ वहां पहुंचे और जंगलों को सर्च किया तो आरोपी ने भागने की कोशिश की। भूतनाथ मंदिर के निकट पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। पुलिस पड़ताल में अभद्रता और मारपीट करने वाला व्यक्ति उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का है। पुलिस ने आरोपी अनुज पर मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अनुज सहारनपुर जिले की नकुड़ तहसील के तीतरों कस्बे का रहने वाला है और चार दिन पहले ही ऋषिकेश घूमने आया और यहां एक होटल में रूका हुआ है। लक्ष्मण झूला प्रभारी एसएसपी पौड़ी सुखवीर सिंह ने बताया कि आरोपी अनुज पर लज्जा भंग करने और हत्या से प्रयास से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

Sunday Read: सत्ता, सेक्स और साजिश – डोनाल्ड ट्रम्प और कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन की दोस्ती का काला अध्याय

नाइजर में आतंकवादी हमला, अगवा भारतीय की पत्नी ने सरकार से मांगी मदद

रमी खेलते दिखे महाराष्‍ट्र के कृषि मंत्री, रोहित पवार ने वायरल किया वीडियो

LIVE: संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक जारी

शशि थरूर बोले, राष्ट्र सर्वप्रथम, पार्टियां देश को बेहतर बनाने का माध्यम

अगला लेख