Hanuman Chalisa

कोच्चि में हैंगर का दरवाजा गिरने से 2 नाविकों की मौत

Webdunia
गुरुवार, 27 दिसंबर 2018 (17:33 IST)
नई दिल्ली। नौसेना के कोच्चि स्थित स्टेशन आईएनएस गरुड में गुरुवार को एक हैंगर का दरवाजा गिरने से 2 नाविकों की मौत हो गई।
 
 
नौसेना के अनुसार मारे गए नाविकों के नाम नवीन और अजीत सिंह हैं और ये दोनों एविएशन इलेक्ट्रिकल ब्रांच में तैनात थे। आईएनएस गरुड में नौसेना का एयर स्क्वाड्रन 322 है और इसमें विमान तथा हेलीकॉप्टर खड़ा करने के लिए हैंगर बने हैं।
 
दोनों नाविक जब हैंगर के पास से गुजर रहे थे तो उसका दरवाजा स्लाइडिंग रेल से निकलकर उनके ऊपर गिर गया। दोनों नौसैनिकों को गंभीर हालत में नौसेना के अस्पताल संजीवनी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों के उन्हें बचाने के अथक प्रयासों के बावजूद उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे की जांच के लिए बोर्ड ऑफ इंक्वायरी का गठन किया गया है।
 
नाविक नवीन ई एएए-3 हरियाणा के भिवानी का रहने वाला था और वह 25 जनवरी 2008 को नौसेना में भर्ती हुआ था। उनके परिवार में पत्नी आरती और 2 वर्षीय बेटी है। नाविक अजीत सिंह ई एए आर-3 राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला था और वह 29 जुलाई 2009 में नौसेना में भर्ती हुआ था। उसके परिवार में पत्नीपार्वती और 5 वर्षीय पुत्र है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

अगला लेख