rashifal-2026

रांची से ISIS का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, दिल्ली स्पेशल सेल को बड़ी सफलता

दिल्ली स्पेशल सेल ने झारखंड एटीएस और रांची पुलिस की मदद से रांची के इस्लामनगर से ISIS के एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया। एक अन्य संदिग्ध आफताब को दिल्ली से पकड़ा।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 10 सितम्बर 2025 (11:38 IST)
Ranchi ISIS terrorist news : झारखंड की राजधानी रांची से बुधवार को ISIS के एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली स्पेशल सेल की टीम पिछले कई दिनों से इस संदिग्ध आतंकी की तलाश कर रही थी।
 
दिल्ली की स्पेशल सेल ने झारखंड एटीएस और रांची पुलिस की मदद से आतंकी को रांची के इस्लामनगर के एक लांज से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार ISIS के संदिग्ध आतंकवादी की पहचान असहर दानिश के रूप में की गई है।
 
असहर दानिश बोकारो जिले के पेटवार का रहने वाला है। दिल्ली में दर्ज मामले के आधार पर दिल्ली स्पेशल सेल की टीम उसकी तलाश कर रही थी। जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी से पूछताछ की जा रही है।
 
इस बीच स्पेशल सेल ने दिल्ली से भी ISIS के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली से गिरफ्तार आतंकी की पहचान आफताब के रूप में की गई है।
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने PM मोदी का किया समर्थन, सोमनाथ पर लिखे ब्लॉग के लेकर क्या बोले

UP : पैतृक संपत्ति के बंटवारे की रजिस्ट्री अब सिर्फ 10 हजार रुपए में होगी संभव, योगी सरकार का बड़ा सुधारात्मक कदम

यूपी SIR : ड्रॉफ्ट लिस्ट जारी, 12.55 करोड़ वोटर बचे, लिस्ट से कटेंगे 2.89 करोड़ नाम, नाम नहीं तो क्या करें

Operation Sindoor : फूट-फूटकर रोया पाकिस्तान का आतंकी मसूद अजहर, मारे गए परिवार के 10 लोग

Delhi High Court का बड़ा बयान, छोटे बच्चे को गुप्तांग छूने के लिए मजबूर करना गंभीर यौन हमला

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में बुलडोजर एक्शन पर बवाल, पुलिस ने पत्थरबाजों को सिखाया सबक

LIVE: दिल्ली में तुर्कमान गेट इलाके में बुलडोजर एक्शन

पश्चिम बंगाल में कितना बड़ा चुनावी मुद्दा बनेगा एसआईआर!

बांग्लादेश में भीड़ के डर से नहर में कूदा हिंदू युवक, डूबने से मौत

UP : योगी सरकार का बड़ा फैसला, पारिवारिक संपत्ति हस्तांतरण होगा आसान, बस 5000 रुपए में हो जाएगा काम, कैबिनेट ने लिए ये बड़े फैसले

अगला लेख