राष्ट्र विरोधी तत्वों का गढ़ है जादवपुर विश्वविद्यालय : भाजपा

Webdunia
शनिवार, 7 मई 2016 (17:29 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा ने जादवपुर विश्वविद्यालय को राष्ट्र-विरोधी तत्वों का गढ़ बताते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि विपक्षी माकपा और विश्वविद्यालय के कुलपति राष्ट्र-विरोधी तत्वों का समर्थन कर रहे हैं।
 
भाजपा का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब शुक्रवार को एक राजनीतिक फिल्म दिखाए जाने को लेकर विद्यार्थियों के प्रतिद्वंद्वी समूह कैंपस में भिड़ गए।
 
राज्य भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने यहां बताया कि जादवपुर विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच अशांति आम बात हो गई है। एक ऐसी फिल्म की स्क्रीनिंग अवैध रूप से रोक दी गई जिसे सेंसर बोर्ड द्वारा मंजूरी दी जा चुकी है।
 
उन्होंने कहा कि माकपा और विश्वविद्यालय की वाम समर्थित विद्यार्थी यूनियनें ऐसी सभी चीजों पर रोक लगाती रही हैं, जो उनकी विचारधारा के खिलाफ हो। यह इस देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के पूरी तरह से खिलाफ है। हम इसकी भर्त्सना करते हैं। 
 
घोष ने आरोप लगाया कि जादवपुर विश्वविद्यालय राष्ट्र-विरोधी ताकतों का गढ़ है। वाम समर्थित विद्यार्थी यूनियनें राष्ट्र-विरोधी तत्वों के लिए जमीन तैयार कर रही हैं और यही वजह है कि इस विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के एक वर्ग द्वारा भारत विरोधी नारे लगाए जा रहे हैं।
 
विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्र-विरोधी तत्वों का समर्थन करने का कुलपति पर आरोप लगाते हुए उन्होंने मांग की कि कुलपति की भूमिका की जांच कराई जाए। हम जादवपुर विश्वविद्यालय में चल रही गतिविधियों से केंद्र को अवगत कराएंगे। 
 
उल्लेखनीय है कि विवेक अग्निहोत्री निर्देशित राजनीतिक फिल्म 'बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम' की स्क्रीनिंग को लेकर शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के प्रतिद्वंद्वी समूह आपस में भिड़ गए और इस दौरान कथित रूप से कुछ लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की गई और भाजपा नेता रूपा गांगुली को परिसर में जाने नहीं दिया गया। (भाषा)
Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

अब CISF करेगी संसद की सुरक्षा, कल से संभालेगी कमान

कानपुर में आवारा सांड का आतंक, जिला जज के डिप्टी नाजिर की ली जान

आगरा की मस्जिद में मिला युवती का अर्द्धनग्न शव, बलात्कार की आशंका

Kuno Park से भटका चीता ग्वालियर पहुंचा, बकरी को बनाया शिकार, किसानों को किया अलर्ट

ईरान के राष्ट्रपति रईसी के हेलीकॉप्टर की हार्ड लैंडिंग, जा रहे थे अजरबैजान

अगला लेख