Hanuman Chalisa

आंध्रप्रदेश कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों को 27 प्रतिशत अंतरिम राहत को दी मंजूरी

Webdunia
सोमवार, 10 जून 2019 (22:34 IST)
अमरावती। आंध्रप्रदेश कैबिनेट ने सत्ताधारी वाईएसआर कांग्रेस के चुनावी वादे को पूरा करने संबंधित कुछ महत्वपूर्ण फैसले को सोमवार को मंजूरी दे दी। सरकारी कर्मचारियों को 27 प्रतिशत अंतरिम राहत प्रदान करने के लिए वेतन संशोधन समिति की लंबित रिपोर्ट को भी मंजूरी दी गई।
 
अंतरिम राहत से खजाने पर 815 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा। यह 1 जुलाई से मंजूर होगी और इससे राज्य के करीब 4 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा। मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी की अध्यक्षता में नवगठित कैबिनेट की पहली बैठक में अंशदायी पेंशन योजना को रद्द करने पर सैद्धांतिक रूप से सहमति बनी। सरकारी कर्मचारी लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे।
 
इसके मुताबिक कैबिनेट ने अंशदायी पेंशन योजना को खत्म करने संबंधित विभिन्न पहलुओं पर गौर करने के लिए वित्तमंत्री की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाने का फैसला किया है। उन्होंने अधिकारियों को भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ने और सुशासन की दिशा में देश में इसे मिसाल बनाने के लिए भी कहा है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अब 15 अप्रैल से शुरू होगा बैंकों में रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है नया नियम

क्या लेबनान पर बढ़ते भ्रम के लिए Pakistan जिम्मेदार, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्धविराम के बीच विरोधाभासों का दौर

ईरान में फिर छिड़ेगी भीषण जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

लेबनान के पीछे क्यों पड़ा इजराइल, सीजफायर की आड़ में बड़ा खेल, एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह प्रमुख के करीबी की मौत

क्या डोनाल्ड ट्रंप होंगे 'Lame Duck' प्रेसिडेंट? जानिए US Midterms Elections के 5 नियम जो ट्रंप का भविष्य तय करेंगे

सभी देखें

नवीनतम

MP में 26 IAS अफसरों के तबादले, भोपाल-सागर समेत 14 जिलों के कलेक्टर बदले

किसानों के लिए CM योगी का बड़ा फैसला, डिप्टी सीएम और कृषि मंत्री ने किया हवाई सर्वे, तुरंत मिलेगी राहत

Strait of Hormuz पर संकट बरकरार, अमेरिका ने यूरोप पर बनाया दबाव, ट्रम्प ने NATO को दी चेतावनी

कानपुर में मंदिरों, मठों और निजी संग्रहों में सुरक्षित पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण

ज्वलनशील पदार्थों से करें खलिहानों का बचाव, बेमौसम बारिश में क्या करें, किसानों के लिए खास टिप्स

अगला लेख