Dharma Sangrah

सांबा चौकी पर प्रशिक्षण के दौरान ग्रेनेड विस्फोट में बीएसएफ अधिकारी की मृत्यु, चार घायल

Webdunia
सोमवार, 19 नवंबर 2018 (23:30 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित एक चौकी पर सोमवार को हुए ग्रेनेड विस्फोट में बीएसएफ के एक सहायक कमांडेंट की मृत्यु हो गई जबकि 4 अन्य घायल हो गए। बीएसएफ के आईजी रामअवतार ने कहा कि एक प्रशिक्षण सत्र के दौरान सांबा सेक्टर में एक चौकी पर दुर्घटनावश एक ग्रेनेड में विस्फोट हो गया।
 
आईजी ने बताया कि इस घटना में एक सहायक कमांडेंट की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए। रिपोर्टों के अनुसार यह विस्फोट सीमा चौकी (बीओपी) मंगू चक में शाम लगभग 5 बजकर 20 मिनट पर हुआ। इस चौकी पर बीएसएफ की 173वीं बटालियन तैनात है।
 
अवतार ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत खतरे से बाहर है। मृतक की पहचान सहायक कमांडेंट जब्बार सिंह के रूप में हुई है। घायलों में 2 निरीक्षक और 2 उपनिरीक्षक शामिल हैं। इससे पूर्व अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त अरुण मन्हास ने बताया था कि मंगू चक में हुए विस्फोट में एक सहायक कमांडेंट की मौत हो गई, जबकि 3 जवान घायल हो गए। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान-इजराइल संकट, PM मोदी ने 48 घंटों में 8 देशों के प्रमुखों से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

हरियाणा में होली पर शर्मनाक हरकत, हुड़दंगियों ने भैंस को पिलाई शराब, वायरल वीडियो पर भड़के पशुप्रेमी

Iran Attack On Gulf Countries : सऊदी अरब, UAE, कतर और बहरीन पर मिसाइलों और ड्रोनों की बरसात, गल्फ देश क्यों बने हुए हैं ईरान के दुश्मन

खामेनेई की हत्या पर 'चुप्पी' को लेकर बरसे सोनिया-राहुल, क्या PM मोदी हत्या का समर्थन करते हैं?', संसद में चर्चा की मांग

भारत के पास LPG, LNG की कमी नहीं, आखिर क्या है भारत का प्लान B

सभी देखें

नवीनतम

ईरान में मुजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुना, इजराइल ने कहा- नया नेता ढूंढ कर खत्म कर देंगे

LIVE: देशभर में रंगोत्सव की धूम, जमकर मन रहा होली का त्योहार

सबसे बड़ी लाइब्रेरी के बाद गांधीनगर को नई सौगात: बनेगा अत्याधुनिक क्रिकेट स्टेडियम

एयरपोर्ट जैसा आधुनिक बनेगा अहमदाबाद स्टेशन: 2,400 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा 16 मंजिला स्टेशन, देखें ड्रोन तस्वीरें

युद्ध काल में होली के दिन महंगा हुआ सोना चांदी, जानिए क्या है आपके शहर में दाम?

अगला लेख