Hanuman Chalisa

जम्मू कश्मीर के रामबन में खड्ड में गिरी एसयूवी, 11 की मौत

Webdunia
शनिवार, 16 मार्च 2019 (16:56 IST)
बनिहाल/जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में कार के सड़क से फिसलकर गहरे खड्ड में गिरने से 4 महिलाओं एवं 5 बच्चों सहित 11 लोगों की शनिवार को मौत हो गई।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एसयूवी चंद्रकोट से राजगढ़ जा रही थी और इसमें 15 यात्री सवार थे। सुबह करीब 10.30 बजे कुंडा नाला के पास चालक के कार पर से नियंत्रण खो देने के बाद वह करीब 500 फुट गहरे खड्ड में गिर गई। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पुलिस ने बचाव अभियान शुरू किया और घटनास्थल से शव एवं घायलों को बाहर निकाला।
 
अधिकारी ने बताया कि 6 लोग मौके पर मृत पाए गए जबकि अन्य 5 की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। साथ ही उन्होंने बताया कि वाहन चालक समेत 3 अन्य की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें विशेष उपचार के लिए जम्मू ले जाया गया है। राजगढ़, रामबन जिले में दूरदराज का एक तहसील है, जो लिंक रोड के जरिए जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा हुआ है।
 
अधिकारी ने बताया कि पहाड़ी मार्गों पर चलने वाली एसयूवी में केवल 7 लोग सवार हो सकते हैं और वाहन चालक ने इस निर्देश का उल्लंघन किया है। उन्होंने कुछ मृतकों की पहचान की है जिनमें 61 वर्षीय रोमल दीन, 23 वर्षीय मोहम्मद मुबीन, रूबीना बेगम (30), उर्मिला देवी (32), बबली देवी (37), 13 साल की इमानो बानो, 9 साल के अर्जुन, 2 साल की परी और 3 माह का एक बच्चा शामिल है।
 
अधिकारी ने बताया कि गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाए गए एक अन्य बच्चे की रास्ते में ही मौत हो गई, साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चे और एक महिला की पहचान की जा रही है। वहीं एक अन्य घटना में पुंछ जिले में अज्ञात वाहन से कुचलकर साइकल चालक की मौत हो गई। दूसरी तरफ सांबा जिले के जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर 2 बसों की टक्कर में 9 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को जम्मू के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

अगला लेख