श्रीनगर में पुलिस को है इन 9 सक्रिय आतंकियों की तलाश

Webdunia
रविवार, 14 मार्च 2021 (14:58 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर और उसके आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय 9 आतंकवादियों की सूची जारी की और इन सभी आतंकवादियों की सूचना देने वाले को उचित ईनाम देने की घोषणा की है।
 
कश्मीर क्षेत्र पुलिस ने आधिकारिक ट्विटर पर आतंकवादियों की फोटो के साथ और अन्य विवरण जारी किया है। आतंकवादियों के नाम वसीम कादिर मीर, शाहिद खुर्शीद, इरफान अहमद सोफी, बिलाल अहमद भट, शाकिब मंसूर डार, अबीरार नदीम भट, मुहम्मद यूसूफ डार उर्फ इस्स कांट्रू, मुहम्मद अब्बास शेख और उबैद शाफी डार हैं।
 
इनमें से 7 श्रीनगर से है जो अधिकतर नए शहर के रहने वाले है जबकि एक बारामूला और अन्य कुलगाम से हैं। इनमें से एक आतंकवादी ने 2021 में और छह ने 2020 में आतंकवाद गतिविधियों में शामिल हुए। जबकि तीन अन्य कई वर्षों से आतंकवादी गतिविधियों में सक्रिय हैं।
 
पुलिस ने इन आतंकवादियों की जानकारी देने के लिए कई मोबाइल फोन और लैंडलाइन नंबर भी साझा किए हैं। उन्होंने इन आतंकवादियों की सूचना देने वालों को ईनाम देने का वादा किया है।
 
 
कुमार ने कहा सुरक्षा बल आतंकवादियों की योजनाओं को विफल करने के लिए श्रीनगर शहर में तलाशी अभियान चला रहा है। (वार्ता) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

अरविंद केजरीवाल का ऐलान- अब किसी पार्टी से गठबंधन नहीं, गुजरात में AAP अकेले लड़ेगी चुनाव

रूस से तेल खरीदने पर भारत के लिए अमेरिका का 500% टैरिफ बिल, क्या बोले एस जयशंकर

हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्च किए दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, जून में बढ़ी बिक्री

PM मोदी की ऐतिहासिक घाना यात्रा हुई संपन्‍न, त्रिनिदाद और टोबैगो के लिए हुए रवाना

पुलिसकर्मी ने ‍ही किया नाबालिग से रेप, स्कूल से घर जा रही लड़की का अपहरण

अगला लेख