Biodata Maker

बर्फबारी के बाद श्रीनगर जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

Webdunia
शुक्रवार, 4 जनवरी 2019 (22:52 IST)
श्रीनगर। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को हालिया बर्फबारी के बाद सड़क पर फिसलन के कारण ऐहतियातन शुक्रवार को बंद कर दिया गया। यातायात विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कश्मीर में दोपहर से मध्यम से भारी बर्फबारी शुरू हो गई है। इसके बाद लोगों को शुष्क मौसम से राहत मिली है।
 
 
मंडलीय प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर से पूरे कश्मीर में बर्फबारी हो रही है। सड़कों को वक्त पर साफ करने के लिए लोगों और मशीनरी को लगाया गया है ताकि आवश्यक सेवाओं में न्यूनतम व्यवधान हो। यातायात विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है और मौसम की स्थिति में सुधार के बाद ही यातायात शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा।
 
बुधवार को हल्की बर्फबारी हुई थी और हालिया बर्फबारी ने घाटी में शुष्क मौसम की स्थिति को समाप्त कर दिया। मौसम के बदले मिजाज के चलते लोगों विशेषकर बच्चों में सर्दी, खांसी और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं बढ़ गई हैं। बर्फबारी ने पर्यटन से जुड़े लोगों के चेहरे पर चमक ला दी है। उन्हें अब अधिक पर्यटकों के आने की उम्मीद है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

silver prices : चांदी के बाजार में 'ब्लैक थर्सडे, 16% तक टूटी कीमतें, क्या Safe haven से उठा निवेशकों का विश्वास

PM of India : आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे, राहुल-ममता पर Rajya Sabha में PM Modi ने साधा निशाना

Ola, Uber, Rapido से कैसे सस्ती रहेगी Bharat Taxi, जानिए पूरी जानकारी

लोकसभा हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला का खुलासा: पीएम मोदी को सदन आने से किया था मना

राज्यसभा में नड्डा vs खरगे टकराव: ‘अबोध बालक’ टिप्पणी से बढ़ा सियासी संग्राम

सभी देखें

नवीनतम

आखिर क्या है Epstein files का सच, यौन अपराधों के साथ ही खाते थे बच्चों का मांस, चौंकाने वाले खुलासे

UP SIR : यूपी में फिर बढ़ाई गई एसआईआर की तारीख, 10 अप्रैल को आएगी वोटर लिस्ट

हरिद्वार कार्यक्रम में शामिल हुए रक्षामंत्री राजनाथ और CM योगी, मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

पोलैंड के मंत्री ने खोल राज, पीएम मोदी ने किस तरह युक्रेन पर परमाणु हमला रोका?

Pakistan में इमामबाड़े में आत्मघाती धमाका, 31 की मौत और 160 से अधिक घायल

अगला लेख