दूसरे दिन भी बंद रहा जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग, 3000 वाहन फंसे

Webdunia
शनिवार, 22 अगस्त 2020 (01:09 IST)
जम्मू। रामबन जिले में भारी बारिश के बाद कई जगह हुए भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग शुक्रवार को भी बंद रहा। इससे राजमार्ग पर 3000 से अधिक वाहन फंस गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार को त्रिशूल मोड़, बैटरी चश्मा और पंटियाल इलाकों में भूस्खलन के कारण राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है। पुलिस उपाधीक्षक (राजमार्ग रामबन) अजय आनंद ने कहा कि बनिहाल से रामबन के बीच का मार्ग भूस्खलन से बहुत प्रभावित हुआ है और शेरबीबी, मून पासी, रामसू, पंटियाल, डिगडोल, बैटरी चशमा, मंकी मोड़, केलामूर, मारुग, त्रिशूल मोड़ और चंदरकोट क्षेत्र सहित एक दर्जन से अधिक स्थानों पर पत्थर गिरने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है।

उन्होंने कहा कि लगभग 150 फंसे वाहनों को गुरुवार को जाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन ताजा भूस्खलन के बाद सड़क फिर से अवरुद्ध हो गई। उन्होंने कहा कि पत्थर गिरने के कारण भूस्खलन के कारण पहले से जमा मलबे को हटाने के काम में बाधा आ रही है और सड़कों की साफ करने में कम से कम एक दिन लगेगा।

अधिकारियों ने कहा कि आवाजाही बहाल करने का काम तेजी से चल रहा है। राजमार्ग के दोनों ओर 3,000 से अधिक वाहन फंसे हुए हैं और राजमार्ग अवरुद्ध होने के तुरंत बाद काजीगुंड और उधमपुर चंदेरकोट में यातायात रोक दिया गया। रामबन जिले में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन के कारण राजमार्ग पिछले सप्ताह दो दिन बंद रहा था।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

स्वाति मालीवाल का आरोप, सिर्फ 50 सेकंड का वीडियो रिलीज किया, CCTV फुटेज भी गायब

Lok Sabha Elections 2024 : रायबरेली में भाजपा ही करेगी राहुल गांधी की जीत आसान

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

अगला लेख