जम्मू के सुंदरबनी में सड़क हादसे में दर्जनभर की मौत

सुरेश एस डुग्गर
गुरुवार, 2 जनवरी 2020 (19:43 IST)
जम्मू। जम्मू संभाग के सुंदरबनी में एक सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, जम्मू कश्मीर के राजौरी में एक बस के खाई में गिरने की घटना सामने आई है। यह बस सुंदरबनी इलाके में गिरी है। हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 15 लोग घायल हो गए हैं। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
 
पुलिस व स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच बचाव कार्य शुरू कर दिया है। घायलों व मृतकों को खाई से सड़क तक लाने का काम तेजी से जारी है। सूत्रों के अनुसार इन घायलों को सुंदरबनी अस्पताल ले जाया गया है।
 
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार पुंछ से जम्मू की ओर आ रही ये यात्री बस लंबेड़ी में क्रेशर मोड़ पर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। बस में 30 से अधिक लोग बैठे थे, जिनमें से 10 से अधिक लोगों की मौके पर ही मौत होने की बात कही जा रही है। सभी घायलों को सुंदरबनी अस्पताल ले जाया गया।
 
यह भी बताया जा रहा है कि घायलों में भी काफी यात्रियों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सुंदरबनी में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू रैफर किया गया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

Weather Update : असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 6 लाख से ज्‍यादा लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या पहुंची 19

राजस्थान : IPL मैचों पर सट्टा लगाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 10 लाख से ज्‍यादा नकदी बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

150 पाकिस्तानी संपर्क, ज्योति मल्होत्रा से कनेक्शन, ऐसी है पाक जासूस जसबीर की कहानी

अगला लेख