आरसीपी सिंह के समर्थकों को जदयू ने लगाई फटकार, नारेबाजी को लेकर दी यह चेतावनी...

Webdunia
शुक्रवार, 29 जुलाई 2022 (19:49 IST)
पटना। बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को भविष्य के मुख्यमंत्री के रूप में प्रायोजित करने के लिए की जा रही नारेबाजी को लेकर शुक्रवार को नाखुशी जाहिर की। जद(यू) के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी सहयोगी संजय कुमार झा ने चेतावनी दी कि जो लोग इस तरह की नारेबाजी कर रहे हैं उन्हें पार्टी का सदस्य नहीं माना जाएगा।

झा ने कहा, नीतीश कुमार पार्टी के अविवादित नेता हैं। इस तरह की नारेबाजी कर रहे लोगों को पार्टी का सदस्य नहीं माना जाएगा। इस तरह की नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने यह बात कही।

मुख्यमंत्री के पूर्व करीबी विश्वस्त सिंह ने हाल में केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। दरअसल, जद(यू) ने उन्हें फिर से राज्यसभा भेजने से इनकार कर दिया था। भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी सिंह इस्तीफे के बाद नालंदा जिले में अपने पैतृक गांव में रह रहे हैं और संभवत: अपना जनाधार बनाने की कोशिश के तहत आसपास के गांवों का दौरा कर रहे हैं।

हालांकि सिंह को पार्टी की ओर से अब तक किसी कार्रवाई का सामना नहीं करना पड़ा है, लेकिन जद(यू) के प्रवक्ता अजय आलोक सहित अन्य को हाल में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। सिंह ने हाल में कहा था कि उनका जन्म नालंदा में हुआ था जबकि मुख्यमंत्री का इस जिले से ताल्लुक रहा है लेकिन उनका (नीतीश का) जन्म और परवरिश पटना के पास बख्तियारपुर में हुई थी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख