Biodata Maker

यूपी के देवबंद में छात्र बनकर रह रहे जैश के दो कश्मीरी आतंकी गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2019 (12:28 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस की आतंकवाद निरोधक शाखा (एटीएस) ने सहारनपुर जिले के देवबंद से आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से संगठन से जुड़े वीडियो, तस्वीरें और अवैध असलहे मिले हैं।
 
प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ओपी सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों की उम्र 20 से 25 साल के बीच है। सिंह ने बताया कि इनमें से एक का नाम शाहनवाज तेली और दूसरे का आकिब अहमद मलिक है। शाहनवाज जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और आकिब पुलवामा का निवासी है।
 
उन्होंने बताया कि एटीएस ने गुरुवार रात देवबंद में छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 32 बोर की दो पिस्टल और 30 कारतूस बरामद किए गए।
 
डीजीपी के अनुसार देवबंद के एक छात्र ने दोनों की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में एटीएस को सूचना दी थी। सिंह के अनुसार शाहनवाज जैश का सक्रिय सदस्य है और संगठन के लिए नए सदस्यों की भर्ती के काम में जुटा था। वहीं, आकिब पढ़ाई की आड़ में आतंकी तैयार करने का प्रयास कर रहा था।
 
उल्लेखनीय है कि बुधवार को कालिंदी एक्सप्रेस विस्फोट के बाद पड़ताल के दौरान ट्रेन की बोगी से मिले एक पत्र ने सुरक्षा एजेंसियों को चिंता में डाल दिया था। जैश-ए-मोहम्मद एजेंट के नाम से मिले इस पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में आरडीएक्स से भरी बल्ली लगाने की बात कही गई थी। साथ ही पत्र में शताब्दी एक्सप्रेस को निशाना बनाने के लिए दिल्ली-कानपुर रूट पर पुलिया उड़ाने की बात लिखी गई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

युद्ध और अस्थिरता से जूझ रहे देशों में बढ़ रही मातृ मृत्यु दर, WHO ने जारी की रिपोर्ट

पंजाब में दुल्हन पर नोटों की बारिश, 8.5 करोड़ कर दिए न्योछावर

Gujarat Budget 2026–27 Highlights: विकसित गुजरात की ओर एक बड़ा कदम, बजट की 10 बड़ी बातें

बिना पेनेट्रेशन 'रेप' नहीं, 'रेप का प्रयास है', छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

MP Budget 2026: स्कूल शिक्षा विभाग के बजट में 11 फीसदी की बढ़ोत्तरी, बोले मंत्री उदय प्रताप, विद्यार्थियों के भविष्य की नींव मजबूत करने वाला बजट

अगला लेख