जया बच्चन ने भरा राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन

Webdunia
शुक्रवार, 9 मार्च 2018 (14:54 IST)
लखनऊ। बॉलीवुड अदाकारा जया बच्चन ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया।
 
जया ने राज्य विधानभवन के सेंट्रल हॉल में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिम्पल यादव, सपा उपाध्यक्ष किरण मय नंदा, सपा राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चैधरी तथा कारोबारी सुब्रत राय सहारा भी मौजूद थे।
 
वर्तमान में भी सपा की राज्यसभा सदस्य जया ने कहा कि मैं अपनी उम्मीदवारी के लिये मुलायम सिंह यादव जी, पार्टी के सभी विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को धन्यवाद देती हूं। मालूम हो कि जया का कार्यकाल दो अप्रैल को समाप्त हो रहा है।
 
इस सवाल पर कि सपा ने किरण मय नंदा और नरेश अग्रवाल जैसे वरिष्ठ नेताओं की जगह उन्हें राज्यसभा का टिकट दिया, जया ने कहा कि मैं भी सीनियर हूं।
 
मालूम हो कि उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए आगामी 23 मार्च को मतदान होगा। प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा और उसके सहयोगी दलों के वर्तमान सदस्यों की संख्या 324 है। सपा के पास 47 , बसपा के पास 19, कांग्रेस के पास सात और राष्ट्रीय लोकदल के पास एक विधायक है।
 
करीब दो साल पहले हुए राज्यसभा चुनाव के वक्त उत्तर प्रदेश में सपा स्पष्ट बहुमत के साथ सत्तारूढ़ थी और अपने संख्याबल के बूते उसने छह सीटें जीत ली थीं, लेकिन इस बार वह अपने एक उम्मीदवार को ही जिता सकेगी। एक राज्यसभा सदस्य को जीतने के लिये कम से कम 37 विधायकों के वोट की जरूरत होगी। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख