Hanuman Chalisa

जेवर में हुई लूट व गैंगरेप मामले में पुलिस के हाथ खाली

Webdunia
शुक्रवार, 26 मई 2017 (03:15 IST)
नोएडा। थाना जेवर क्षेत्र के सबौता गांव के पास 24-25 मई की दरमियानी रात को मानवता को शर्मसार करने वाली हुई घटना के मामले में पुलिस अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पीआरओ गजेंद्र श्रोतिया ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए 5 टीमें बनाई गई हैं।
 
ज्ञात हो कि अभी तक पुलिस बदमाशों का स्कैच भी जारी नहीं कर पाई है। बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार के लोगों में भारी रोष है।
 
विदित हो कि जेवर के रहने वाले शकील कुरैशी बुलंदशहर के एक अस्पताल में भर्ती अपनी बहन को देखने के लिए अपने परिवार के 8 लोगों के साथ गुरुवार रात 2 बजे बुलंदशहर जा रहे थे। तभी सबौता गांव के पास अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार के टायर को गोली मारकर पंचर कर दिया।
 
बदमाशों ने कार सवार 8 लोगों को बंधक बना लिया तथा उन्हें खेतों में ले जाकर परिवार की 4 महिलाओं के साथ बलात्कार किया। विरोध करने पर बदमाशों ने कुरैशी को गोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
 
घटना की सूचना पाकर आईजी, कमिश्नर, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित कई अफसर मौके पर पहुंचे और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए रणनीति बनाई लेकिन घटना के 32 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं निकाल पाई है। बदमाशों की तलाश के लिए यूपी एसटीएफ, एन्टी स्ट्रोक्शन सेल क्राइम ब्रांच व नोएडा पुलिस के अधिकारियों को लगाया गया है।
 
पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि यह घटना लूट व बलात्कार की है। पुलिस के कुछ लोगों ने उनसे जबरन यह बात कहलवा दी थी कि इसके पीछे किसी दुश्मन का हाथ है। पुलिस बावरिया गैंग, एक्सप्रेस हाईवे पर एक्सल डालकर लूट करने वाले मेवाती गैंग व पूर्व में हाईवे पर लूट करने के मामले में जेल गए बदमाशों की कुंडली खंगाल रही है।
 
पुलिस सूत्रों के अनुसार बीते वर्ष जुलाई में बुलंदशहर में हाईवे पर हुई बलात्कार व लूट की घटना में जेल गए कुछ आरोपी जमानत पर छूटकर बाहर आ चुके हैं। पुलिस उनसे भी पूछताछ की कोशिश कर रही है। (भाषा)

क्या जेलेंस्की ने मेलोनी को होठों पर किस करने की कोशिश की? (वीडियो)

अब स्मार्टफोन की तरह अपडेट होगा आपका Electric Scooter! OTA अपडेट से बढ़ सकती है रेंज और परफॉर्मेंस

Bajaj Chetak और TVS की छुट्टी करेगा Ather EL01! ₹1 लाख से कम में टचस्क्रीन डिस्प्ले और वॉइस कमांड जैसे प्रीमियम फीचर्स

मोदी-ट्रंप मुलाकात से पहले अमेरिका का बड़ा फैसला: सैन्य कमांड से हटा 'इंडो' शब्द, फिर हुआ 'US पैसिफिक कमांड'

WhatsApp पर CEO बनकर ठग ने उड़ाए 10.40 करोड़ रुपए, 63 ट्रांजेक्शन में कंपनी को लगाया बड़ा चूना

MP IAS Transfer: 29 IAS अधिकारियों के तबादले, कर्मवीर शर्मा बने भोपाल के नए संभागायुक्त

CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा: स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, भोपाल में बनेगा ‘वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप लोक’

G7 Summit में Donald Trump का बड़ा बयान- अगर भारत पर हमला हुआ तो अमेरिका मदद के लिए खड़ा होगा

कोटा में राहुल गांधी बोले- शिक्षा प्रणाली बच्चों पर डालती है दबाव, युवाओं को सिर्फ 5 करियर विकल्प क्यों दिखाए जाते हैं?

डायट के 3,346 पदों का स्थायीकरण, शिक्षा सुधारों को स्थायी आधार दे रही योगी सरकार

अगला लेख