Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

2 दिन की बारिश में गिरी झारखंड विधानसभा की फॉल सीलिंग

हमें फॉलो करें 2 दिन की बारिश में गिरी झारखंड विधानसभा की फॉल सीलिंग
, शनिवार, 29 मई 2021 (12:37 IST)
रांची। झारखंड विधानसभा का नया भवन 2 दिन की बारिश भी नहीं झेल पाया। पहली मंजिल पर स्‍थित वेस्ट विंग के कॉरिडोर की फॉल सीलिंग गुरुवार की रात गिर गई। यह घटना विधानसभा सचिव के कक्ष के समीप हुई। विधानसभा सचिव के कार्यालय कक्ष के साथ-साथ यहां कई अधिकारियों के भी कक्ष है।
 
लॉकडाउन की वजह से विधानसभा में फिलहाल कम ही लोग दिखाई दे रहे हैं। अगर सामान्य दिनों की तरह विधानसभा में कामकाज चलता तो बड़ी घटना हो सकती थी।

विधानसभा का नया भवन 465 करोड़ रुपए की लागत से 4 वर्षों में बनकर तैयार हुआ था। 39 एकड़ में फैले इस भवन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। 

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों रांची के तमाड़-बुंडू इलाके में कांची नदी पर करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से बना पुल के उद्घाटन के पहले ही ढह गया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन बोले, जयशंकर के साथ भारत-चीन सीमा स्थिति पर की चर्चा