पत्रकार विनोद वर्मा को ट्रांजिट रिमांड पर भेजा

Webdunia
शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2017 (19:19 IST)
गाजियाबाद। गाजियाबाद की एक अदालत ने रंगदारी वसूलने के मामले में शुक्रवार को तड़के गिरफ्तार वरिष्ठ पत्रकार विनोद वर्मा को ट्रांजिट रिमांड पर छत्तीसगढ़ पुलिस को सौंप दिया। 
 
इससे पूर्व छत्तीसगढ़ पुलिस ने उत्तरप्रदेश पुलिस की मदद से वर्मा को गाजियाबाद उत्तरप्रदेश के इंदिरापुरम स्थित आवास से सुबह में गिरफ्तार किया। पुलिस ने वर्मा को यहां सीजेएम की अदालत में पेश किया। 
 
गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने वर्मा की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे छत्तीसगढ़ पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस के साथ मिलकर वैभव खंड स्थित उनके निवास पर छापा मारा। पुलिस ने उनके आवास से करीब 2 लाख रुपए की नकदी, सीडी और अन्य सामान बरामद किया है।
 
वर्मा एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के सदस्य भी हैं। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ कांग्रेस की मीडिया सेल के साथ जुड़े हुए हैं। उनके खिलाफ रंगदारी वसूलने का मामला दर्ज है। गौरतलब है कि वर्मा बीबीसी, अमर उजाला डिजिटल विभाग और अन्य कई संस्थानों में कार्य कर चुके हैं। दूसरी ओर वर्मा की गिरफ्तारी को प्रेस की आजादी पर हमला बताते हुए पत्रकार संगठनों और विपक्षी दलों ने इसकी तीखी निंदा की है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Monsoon 2024 : केरल कब तक पहुंचेगा मानसून, IMD ने बताई तारीख

SBI ने FD पर बढ़ाई ब्याज दर, जानिए कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी की

राहुल-अखिलेश को लेकर CM योगी का दावा, बोले- जीते तो मिलकर लूटेंगे और हारे तो फिर टूटेंगे

शोध में खुलासा, पिछले 30 वर्षों में लू से सर्वाधिक मौतें भारत में हुईं

300 सीटें जीतने पर अयोध्या में राम मंदिर बना, 400 सीटों पर मथुरा में बनेगा कृष्ण मंदिर

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

Lok Sabha Elections : कश्मीरी विस्थापितों की कम वोटिंग से BJP निराश, अब बारामुल्ला और अनंतनाग पर जोर

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

ऐसा प्रधानमंत्री चुनने का अवसर है जिस पर दुनिया रौब न जमा सके : मोदी

PM मोदी बोले- UP में TMC राजनीति का प्रयोग करना चाहती है सपा और कांग्रेस

अगला लेख