Hanuman Chalisa

'जय श्रीराम' नहीं बोलने पर किशोर को पीटा, मामले की एफआईआर दर्ज

Webdunia
शनिवार, 29 जून 2019 (18:50 IST)
कानपुर (उप्र)। कानपुर के बर्रा इलाके में एक मुस्लिम किशोर को कुछ लोगों ने बुरी तरह से पीट दिया। किशोर का आरोप है कि उसने टोपी पहन रखी थी और लोग उससे 'जय श्रीराम' का नारा लगाने को कह रहे थे।
 
बर्रा का रहने वाल ताज (16) शुक्रवार को किदवई नगर स्थित मस्जिद से नमाज पढ़कर घर लौट रहा था तभी 3-4 अज्ञात बाइक सवार लोगों ने उसे रोक लिया और उसके टोपी पहने होने पर विरोध किया।
 
बर्रा पुलिस चौकी प्रभारी सतीश कुमार सिंह के अनुसार बाइक सवार युवकों ने ताज को 'जय श्रीराम' कहने को कहा, जब उसने कहने से इंकार किया कि तो उसकी पिटाई कर दी। चौकी प्रभारी ने बताया कि इसके बारे में हमें लिखित शिकायत मिली है और मामले की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। ताज का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है।
 
ताज ने आरोप लगाया कि उसे मारने वालों ने धमकी दी है कि इस इलाके में सिर पर टोपी पहनकर न आना। उसने आरोप लगाया कि उन्होंने टोपी उतार दी और उससे 'जय श्रीराम' कहने को कहा। ताज ने बताया कि मार-पीट पर वह जब चिल्लाया तो राहगीरों ने उसे बचाया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख