Karnataka by-election result 2020 : दोनों विधानसभा सीटों पर BJP की जीत

Webdunia
मंगलवार, 10 नवंबर 2020 (19:43 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक में दो विधानसभा सीटों सिरा और आरआर नगर पर हुए उपचुनावों में सत्तारूढ़ भाजपा ने जीत हासिल की है। भाजपा ने तुमकुरु जिले की सिरा विधानसभा सीट पर पहली बार जीत हासिल कर इतिहास बनाया। पार्टी उम्मीदवार डॉक्टर सी एम राजेश गौड़ा ने 12,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की है।
ALSO READ: Uttar Pradesh by-election results : 2 सीटों पर भाजपा को मिली जीत, 4 पर आगे, 1 सीट सपा के खाते में
सिरा सीट पर भाजपा के गौड़ा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार टी बी जयचंद्र को हराया। अधिकारियों ने बताया कि राजराजेश्वर सीट पर भाजपा के एन मुनिरत्न को जीत मिली है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार कुसुम एच को हराया।
ALSO READ: Live Commentary : बिहार में रोमांचक मुकाबला, लाइव अपडेट
मुनिरत्न ने 2018 में कांग्रेस के टिकट पर इस सीट से जीत हासिल की थी। बाद में उन्हें अयोग्य करार दिए जाने पर इस सीट पर उपचुनाव हुए। मुनिरत्न पिछले साल वह भाजपा में शामिल हो गए थे। साल 2013 से इस सीट पर मुनिरत्न की यह तीसरी जबकि भाजपा उम्मीदवार के तौर पर पहली जीत है। दोनों सीटों पर 3 नवंबर को चुनाव हुआ था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप फिर भारत पर भड़के, टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी, कहा- रूस से तेल खरीदकर कमाता है भारी मुनाफा

आपके शहर में भी हो सकता है! पुलिस ने जारी किया अलर्ट, भूलकर भी न करें ये काम

मैं बनूंगा प्रेमानंद! साधु बनने के लिए घर से भागा 13 साल का लड़का

रशियन लड़कियों को भारी पड़ा यूक्रेन का ड्रोन अटैक का वीडियो बनाना, हमले के बाद विस्फोट को कर रही थीं शूट

देश में लॉन्च हो रहा है नया इन्वेस्टमेंट ऑप्शन SIF! जानें SIP से कैसे है अलग और कौन कर सकता है निवेश

सभी देखें

नवीनतम

Delhi : डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकी का भारत ने दिया जवाब, जानिए क्या कहा

UP : क्रेन का हुक टूटा, 30 फुट ऊंचाई से गिरा बिजली कर्मचारी, दर्दनाक मौत का लाइव वीडियो आया सामने

Trump Tariff : डोनाल्ड ट्रंप फिर भारत पर भड़के, टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी, कहा- रूस से तेल खरीदकर कमाता है भारी मुनाफा

मनीष सिंह बने प्रमुख सचिव, 70 अपर कलेक्टर और 107 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के ट्रांसफर

चीन गुरु हैं राहुल गांधी, भारत को कमजोर करने की खाई कसम, किसने लगाया यह आरोप

अगला लेख